फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Public schools will not increase fees

पब्लिक स्कूल फीस वृद्घि नहीं करेंगे

Wed, 29 Jan 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Public schools will not increase fees
पब्लिक स्कूल फीस वृद्धि नहीं करेंगे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीडीओ और डीआईओएस ने पब्लिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए। बैठक में प्रधानाचार्यों ने फीस वृद्धि का कोई प्रस्ताव नहीं रखा। डीआईओएस ने कहा कि किसी भी विद्यार्थी और अभिभावकों को निर्धारित दुकान से पाठ्यक्रम और यूनिफॉर्म खरीदने को बाध्य नहीं किया जाएगा।

जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में हुई बैठक में डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने गत बैठक की कार्यवाही को पढ़ कर सुनाया। सीडीओ आलोक यादव ने बैठक के एजेंडे को बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने प्रधानाचार्यों से पूछा कि गत शैक्षिक सत्र के सापेक्ष आगामी सत्र में फीस वृद्धि का कोई प्रस्ताव है या नहीं। यदि कोई प्रस्ताव हो तो बताएं। इस पर किसी भी विद्यालय के प्रधानाचार्य ने शुल्क वृद्धि किए जाने कोई प्रस्ताव नहीं किया। डीआईओएस ने निर्देश दिए कि प्रवेश शुल्क तथा परीक्षा शुल्क वर्ष में केवल एक बार ही लिया जाए, जो फीस अभिभावकों से ले रहे हैं, उसकी सहूलियत के अनुसार त्रिमाही या छमाही निर्धारित करते हुए ली जाए। सूचना अधिकार अधिनियम के अंतर्गत 25 प्रतिशत प्रवेश का प्रोविजन है, जिसका पालन किया जाए। सभी पुस्तकें एनसीईआरटी की होनी चाहिए। ट्रांसपोर्ट के लिए दस वर्ष से पुराना कोई भी वाहन प्रयोग में न लाया जाए। चालक एवं परिचालक निर्धारित वर्दी में रहेंगे। वाहन चालक का स्वास्थ्य परीक्षण व पुलिस सत्यापन अवश्य कराया जाए। बैठक में नितिन अग्रवाल, अभिनव सुशील, राजीव कुमार शर्मा, समेत करीब 40 स्कूलों के प्रधानाचार्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed