फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Public hanging should be done for public murder: Tikait

सरेआम हत्या पर सरेआम होनी चाहिए फांसी : टिकैत

Fri, 01 Jul 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Public hanging should be done for public murder: Tikait
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरेआम हत्या पर सरेआम फांसी की सजा दी जानी चाहिए। उदयपुर प्रकरण में क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गई। इस तरह तो देश का माहौल खराब हो जाएगा। सरकार कब तक सुधार करती रहेगी। माहौल सुधारने में सबको सहयोग करना होगा।

राजस्थान के उदयपुर प्रकरण पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह की वारदात से कानून व्यवस्था को चैलेंज किया गया है। चैलेंज कर हत्या करने वालों को सरेआम फांसी दी जानी चाहिए। हत्या की वारदात जिस तरह अंजाम दी गई है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। समाज में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। सबको मिलकर माहौल में सुधार करना होगा। सरकार कब तक सुधार करती रहेगी। जब तक प्रत्येक व्यक्ति सहयोग नहीं करेगा, सुधार संभव नहीं है। उन्होंने इस प्रकरण की कड़े शब्दों में निंदा की। टिकैत ने यह भी कहा कि धरने प्रदर्शन रोड जाम नहीं होने चाहिए, इनसे आमजन को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed