फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Provisional list pasted at booths, 40 thousand voters increased in bodies

बूथों पर चस्पा की गई अनंतिम सूची, निकायों में 40 हजार मतदाता बढ़े

Tue, 01 Nov 2022 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Provisional list pasted at booths, 40 thousand voters increased in bodies
मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव की निर्वाचक नामावली को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है। प्रशासन ने बूथों पर अनंतिम मतदाता सूची चस्पा कर दी है। दस निकायों में इस बार करीब 40,077 वोट बढे़ हैं। निकाय चुनावों में 4,98,196 मतदाता भाग लेंगे। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन 18 नवंबर को होगा।
विज्ञापन

निकाय चुनाव की अधिसूचना नवंबर माह में होने की संभावना है। चुनाव की तैयारी में प्रशासन जुटा है। निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण की प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची बूथों पर चस्पा कर दी गई है। जिले की सभी दस निकायों में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। 2017 में जिले के निकायों में कुल 4,58,119 मतदाता थे, जो अब बढ़कर 4,98,196 हो गई है। सबसे अधिक बढ़ोत्तरी मुजफ्फरनगर नगर पालिका में हुई है। मुजफ्फरनगर निकाय में इस बार 17,310 मतदाता बढे़ हैं। फिलहाल विस्तार वाले क्षेत्र के मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल नहीं किया गया है। चरथावल में 1374 वोट बढे हैं। पुरकाजी में 2696, खतौली में 6328, जानसठ में 1758, मीरापुर में 2069, भौकरहेडी में 1113, बुढाना में 3618, शाहपुर में 2589, सिसौली में 1222 वोट बढे हैं। जिले की सभी दस निकायों में 40,077 वोट बढ़े हैं।
विज्ञापन

निकाय 2017 में वोट 2022 में वोट
मुजफ्फरनगर: 259927 277237
चरथावल: 16845 18219
पुरकाजी: 19228 21924
खतौली: 54164 60492
जानसठ: 15724 17482
मीरापुर: 21514 23583
भौकरहेडी: 14141 15254
बुढाना: 28651 32259
शाहपुर: 16329 18918
सिसौली: 11596 12818
कुल योग: 458119 498196
77, 608 मतदाता बढे़
जिले में पुनरीक्षण अभियान में कुल 77, 608 मतदाता बढे़ हैं। इस अभियान में 37, 531 मतदाता घटे हैं। इनमें ऐसे मतदाता शामिल है जिनकी मृत्यु हो गई है, या लड़की शादी होकर दूसरे स्थान पर चली गई। कुल वोट 40,077 बढे़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा विस्तार के वोट नहीं जुड़े हैं: संजीव
स्थानीय निकायों की अनंतिम सूची चस्पा की गई है, उसमें मुजफ्फरनगर शहर का वह क्षेत्र अभी शामिल नहीं है जो सीमा विस्तार में बढा है। प्रशासनिक स्तर पर इसमें काम चल रहा है। 2017 के आधार पर निकायों में जो वोट बढे़ और घटे हैं, उसके बाद ही सूची जारी की गई है। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची 18 नवंबर को प्रकाशित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed