{"_id":"6924b98f01937e965800ccbe","slug":"provincial-medical-association-came-out-in-support-of-cmo-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-159405-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सीएमओ के पक्ष में उतरा प्रांतीय चिकित्सा संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सीएमओ के पक्ष में उतरा प्रांतीय चिकित्सा संघ
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ.सुनील तेवतिया पर लगे निजी प्रेक्टिस करने के आरोपों के बाद प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ यानी पीएमएस उनके समर्थन में उतर आया है। पीएमएस ने सीएमओ के चांदपुर आवास पर महिला आयोग सदस्य की ओर से की गई कार्यवाही पर सवाल खड़ा किया है। कहा कि क्या सीएमओ को अवकाश के दिन भी अपने परिवार से मिलने का हक नहीं।
रविवार को सीएमओ डॉ.सुनील तेवतिया ने मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया था। सीएमओ सिखेड़ा और मीरापुर स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण कर चांदपुर बिजनौर स्थित अपने आवास पर चले गए थे। वहां राज्य महिला आयोग सदस्य संगीता जैन अग्रवाल ने पहुंचकर उन पर निजी प्रेक्टिस करने का आरोप लगाया था।
हालांकि सीएमओ ने नर्सिंग होम पत्नी का बताते हुए निजी प्रेक्टिस से इंकार किया था। सोमवार को मामले को लेकर पीएमएस जिला अध्यक्ष डॉ.नवनीत बंसल, जिला अस्पताल में कार्यरत आयुष चिकित्सक डॉ.फैसल, होम्योपेथिक चिकित्सक डॉ.सचिन जैन सहित अन्य पैरामेडिकल स्टाफ सीएमओ कार्यालय पहुंचा और उन्होंने आयोग सदस्य के लगाए गए आरोपोंं पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
डॉ.नवनीत बंसल ने कहा कि संघ सीएमओ के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि एक अधिकारी पर ऐसे आरोप लगाना गलत है। वह अपने परिवार से मिलने के लिए चांदपुर गए थे।
सीएमओ अनुशासनप्रिय और कर्मठ अधिकारी: चौ.नरेश टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि जनपद के सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया अनुशासनप्रिय और कर्मठ अधिकारी हैं। उनके कार्यभार संभालने के बाद जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में स्पष्ट सुधार हुआ है।
उन्होंने कहा कि छुट्टी के दिन परिवार से मिलने दूसरे जनपद जाना अनुशासनहीनता नहीं माना जा सकता। यदि कोई अधिकारी प्रतिदिन घंटों तक दूसरे जिले में बैठता तब मुद्दा बनता। लेकिन छुट्टी के दिन निजी कारणों से जाना स्वाभाविक है।
सीएमओ ने सीएचसी सिसौली और गढ़ी नोआबाद का किया निरीक्षण
सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने सोमवार को सीएचसी गढ़ी नौआबाद और सिसौली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पतालों में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, दवाओं की उपलब्धता, टीकाकरण व्यवस्था और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार से अवलोकन किया।
उन्होंने स्टाफ की उपस्थिति, रिकॉर्ड संधारण, दवा भंडारण, लैब सेवाओं, प्रसूति कक्ष, वार्डों की साफ-सफाई और चिकित्सा उपकरणों की कार्यशीलता की भी गहनता से जांच की। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों और उपस्थित स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
यह था मामला..
रविवार को चांदपुर बिजनौर स्थित अपने आवास पहुंचे सीएमओ डॉ.सुनील तेवतिया और राज्य महिला आयोग सदस्य संगीता जैन अग्रवाल के बीच रार हो गई थी। संगीता जैन ने सीएमओ पर निजी प्रेक्टिस करने का आरोप लगाया था। साथ ही उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से मामले की शिकायत करने की भी बात कही थी। जबकि सीएमओ का कहना था कि वह अपनी पत्नी से मिलने के लिए आए थे।
-- -- -
राशिद