फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Protests continue

भाजपा के प्रत्याशियों का विरोध जारी, कई जगह पुतले फूंके गए

Thu, 19 Jan 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 19 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Protests continue
भाजपा प्रत्याशी का पुतला फूंकते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के घोषित कई उम्मीदवारों को लेकर लगातार विरोध हो रहा है। खतौली में विक्रम सैनी और चरथावल से विजय कश्यप के खिलाफ भी विरोध के स्वर उठ रहे हैं। गुरुवार को विक्रम सैनी और विजय कश्यप के पुतले फूंककर टिकट बदले जाने की मांग की गई। 
विज्ञापन


खतौली विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी विक्रम सैनी का जबरदस्त विरोध हो रहा है। नगर से लेकर गांवों में पंचायतें हो रही हैं, जिसमें भाजपा प्रत्याशी विक्रम सैनी का विरोध करते हुए पुतले फूंके जा रहे हैं। गुरुवार को राजाराम मंडी में भाजपा कार्यकर्ताओं और भारतवीर गुर्जर के समर्थकों ने भाजपा प्रत्याशी विक्रम सैनी का पुतला फूंककर विरोध जताया। पुतला फूंकने वालों में सतबीर, हिमांशु त्यागी, राहुल गुर्जर, ललित गुर्जर, बिटटू गुर्जर, रिंकू खारी, कुलदीप गुर्जर, चमन सिंह गुर्जर, अंकित खारी, विशाल जैन, ललित गिरी, अमित त्यागी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


उधर, जानसठ रोड मिल गेट के पास गांव मंतौड़ी, बसायच, तुलसीपुर, अंती, पिपलहेड़ा, शाहपुर आदि गावों के ग्रामीणों ने विरोध प्रकट करते हुए विक्रम सैनी का पुतला फूंका। इस दौरान रतन सिंह, टेकचंद वर्मा, अमरपाल प्रधान, डॉ दिनेश सिंह, बिशंभर सिंह, कोकिल तोमर, सरदार सिंह, अमित कसाना, बबलू प्रधान, हरेंद्र सिंह, विपिन राठी, जोनी आदि ग्रामीण मौजूद रहे। इसके अलावा चरथावल प्रत्याशी विजय कश्यप के नाम का भी विरोध हो रहा है। रोनी हरजीपुर में कुछ युवकों ने भाजपा प्रत्याशी का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस दौरान धर्मेंद्र, राजू, अमित पुंडीर, विजय मौजूद थे।      
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर, मोरना क्षेत्र के युवाओं ने मीरापुर विधानसभा से घोषित प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना का विरोध करते हुए पुतला फूंका और भाजपा हाईकमान से क्षेत्र के व्यक्ति को टिकट देने की मांग की। गांव मोरना स्थित चौधरी चरणसिंह चौक पर युवाओं ने विरोध करते हुए प्रत्याशी का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में सतवीर, अमित खुराना, सचिन बैंसला, प्रधान जयकरण, कोमिन्द्र, बिट्टू, राजू चौहान, अंकुर प्रधान, मोंटी चौधरी, राकेश, प्रमोद, विक्की, प्रताप, कौशल आदि शामिल रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed