{"_id":"64f4dfdca146cf00b50f27f4","slug":"protest-on-solani-river-bridge-for-dam-in-purkaji-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-6736-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पुरकाजी - बांध के लिए सोलानी नदी के पुल पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पुरकाजी - बांध के लिए सोलानी नदी के पुल पर दिया धरना
Mon, 04 Sep 2023 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
पुरकाजी के खादर क्षेत्र की सोलानी नदी पुल पर धरने के बाद नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते लोग। स्रो
- मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। खादर क्षेत्र में बांध बनवाने की मांग करते हुए खादर बांध समिति के नेतृत्व में खादर क्षेत्र के लोगों ने रविवार को सोलानी नदी पुल पर धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपकर धरना समाप्त किया गया।
रविवार सुबह 11 बजे बांध समिति के नेतृत्व में ग्रामीण पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोलानी नदी पुल पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि बांध बनवाने के लिए भाकियू हर समय खादर क्षेत्रवासियों के साथ है। उन्होंने कहा कि पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर हो रहे चौड़ीकरण में किसानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। वक्ताओं ने भी बांध बनवाने की मांग करते हुए कहा कि खादर क्षेत्र में उत्तराखंड से पानी छोड़े जाने से प्रत्येक वर्ष फसलें बर्बाद होती हैं। जलभराव के कारण महीनों तक क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
खादर क्षेत्र के लोग पिछले 40 वर्षों से सोलानी नदी का बांध बनवाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सोलानी नदी का बांध बनवाने के लिए धरना-प्रदर्शन कर हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। बांध समिति के देविंदर सिंह खालसा ने बताया कि रविवार से अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा कर रखी थी, लेकिन भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के निर्णय के अनुसार धरने को अभी 20 सितंबर तक स्थगित कर दिया गया है। 18 सितंबर को विधान सभा पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उसके बाद 21 सितंबर को अगली रणनीति की घोषणा की जाएगी। करीब चार बजे नायब तहसीलदार मनोज कुमार धरनास्थल पर पहुंचे। उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
धरने को भाकियू मंडल अध्यक्ष नवीन राठी, जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मोनू पंवार, जिला उपाध्यक्ष संजय त्यागी, विवेक राठी, बिट्टू राठी, वीरेंद्र राठी, शशि गुर्जर, देविंदर सिंह खालसा, गुरमीत सिंह खालसा, जोगेंद्र सिंह, सुनील बारी, बूटा सिंह, ज्ञानी जसविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, सतनाम सिंह, मनजीत सिंह, दिलेर चट्ठा, बलिहार सिंह, प्रमोद गुर्जर, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। धरने की अध्यक्षता पूर्व प्रधान प्रीतम सिंह, संचालन बाबा सुखदेव सिंह ने किया।