फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Protest against arrest of Bhim Army activists in Delhi

दिल्ली में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

Sat, 24 Aug 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Protest against arrest of Bhim Army activists in Delhi
एसडीएम को ज्ञापन देने जाते भीम आर्मी कार्यकर्ता - फोटो : DEVBAND
दिल्ली में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद व राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह समेत 96 कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के विरोध में बहुजन समाज के लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। जिसमें गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की शीघ्र रिहाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।

भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष दीपक बौद्ध व विधानसभा अध्यक्ष शौर्य आंबेडकर के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां प्रदर्शन उपरांत राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम राकेश कुमार को सौंपा। जिसमें बताया कि दिल्ली तुगलकाबाद में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के मंदिर को तोड़े जाने के विरोध में 21 अगस्त को रामलीला मैदान में दलित समाज, रविदास समाज और संत समाज के लोगों ने संविधान के दायरे में भीम आर्मी एकता मिशन के नेतृत्व में शांतिपूर्ण जनांदोलन किया था। परंतु केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली सरकार ने आंदोलन को दबाने के उद्देश्य से भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद व राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह समेत 96 कार्यकर्ताओं को गैर कानूनी रूप से गिरफ्तार कर लिया। उन लोगों पर गंभीर धाराओं में मामले दर्ज किए गए, जो बेहद निंदनीय है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान में प्रत्येक व्यक्ति को शांतिपूर्ण रूप से अपनी बात रखने का अधिकार प्राप्त है। लेकिन सरकार ने संविधान द्वारा प्रदत्त मूल अधिकारों का हनन किया है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भीम आर्मी ने राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में संत शिरोमणि गुरू रविदास का भव्य मंदिर पुन: उसी स्थान पर बनवाने, पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 96 कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा कर उन पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद व राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह को उचित सुरक्षा मुहैया कराने और कार्यकर्ताओं की उत्पीड़नात्मक कार्रवाई को समाप्त करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो पूरे देश में भीम आर्मी का जनांदोलन चलेगा। कार्यकर्ता जेल भरने से भी पीछे नहीं हटेंगे। प्रदर्शनकारियों में राहुल, नवनीत, पवन, सोमपाल, आशु, अविनाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed