फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Protect mosques with Central Vista Project: Madani

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट से मस्जिदों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए: मदनी

Wed, 09 Jun 2021 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Protect mosques with Central Vista Project: Madani
देवबंद(सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी ने दिल्ली में विस्टा परियोजना के दायरे में आने वाली मस्जिदों की सुरक्षा पर चिंता जाहिर करते हुए भारत सरकार के मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर इन मस्जिदों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को लिखे पत्र में मौलाना महमूद असद मदनी ने कहा की विस्टा प्रोजेक्ट के दायरे में आने वाली मस्जिदों के मामले में कोई नकारात्मक रवैया स्वीकार नहीं किया जाएगा और किसी विकल्प की कोई गुंजाइश भी नहीं है। उक्त विकास परियोजना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में जाब्ता गंज मस्जिद (मान सिंह रोड), रकाबगंज मस्जिद (गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब के पास), कृषि भवन मस्जिद (कृषि भवन), सुनहरी बाग रोड मस्जिद (उद्योग भवन के पास), एक सार्वजनिक मस्जिद जिसे बाद में उपराष्ट्रपति हाउस का हिस्सा बनाया गया था शामिल है। मौलाना मदनी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि ये मस्जिदें हमारी प्राचीन विश्व विरासत का हिस्सा हैं, जिन्हें किसी भी हाल में संरक्षित किया जाना चाहिए। यदि वे क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, तो पूरे विश्व में देश की बदनामी होगी और देश के एक बड़े वर्ग की भावनाओं के साथ खिलवाड़ होगा। इसलिए उनकी सुरक्षा के लिए भारत सरकार के पास एक ठोस योजना होनी चाहिए जिसकी घोषणा वह स्पष्टता के साथ करें। मौलाना महमूद मदनी ने यह भी कहा की चारों मस्जिदों वर्तमान में आबाद हैं। जहां तक भारत गणराज्य के उपराष्ट्रपति के निवास के परिसर में स्थित मस्जिद का सवाल है, तो इसे भी इसके मूल उद्देश्य के लिए सुरक्षित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed