फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Prostitution accused made District Vice President of BJP Kisan Morcha

गंभीर आरोप में जेल गए भाजपा नेता को पदाधिकारी बनाया

Thu, 16 Sep 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Prostitution accused made District Vice President of BJP Kisan Morcha
मुजफ्फरनगर। कोचिंग सेंटर की आड़ में देह व्यापार के आरोप में जेल गए जितेंद्र तेवतिया को भाजपा किसान मोर्चा की जिला इकाई में उपाध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी की किरकिरी हो रही है। जिला कार्यकारिणी की घोषणा होते ही कुछ लोगों ने पत्र को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। गिरफ्तारी के समय पार्टी से कोई नाता नहीं होने दावा करने वाली भाजपा के जिलाध्यक्ष कह रहे हैं कि वह पुराने कार्यकर्ता है, उनके जेल जाने की जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित सिंह रावल ने बुधवार को किसान मोर्चा में उपाध्यक्ष और मंत्री की घोषणा की है। जिसमें जितेंद्र तेवतिया को जिला उपाध्यक्ष बनाया है। इस नियुक्ति पत्र के जारी होते ही कुछ लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर कहा कि कोचिंग की आड में सेक्स रैकेट चलाने में जेल गए जितेंद्र तेवतिया को पदाधिकारी बनाया है। जितेंद्र को वर्ष 2018 में पुलिस ने गांधी कालोनी में कोचिंग सेंटर की आड़ में देह व्यापार कराने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तब तत्कालीन भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने कहा था कि जितेंद्र का पार्टी से कोई नाता नहीं है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी, मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला का कहना है कि जितेंद्र तेवतिया पार्टी के बहुत पुराने सक्रिय कार्यकर्ता है, जिन्हें भाजपा किसान प्रकोष्ठ में जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके जेल जाने के बारे में पूछे जाने पर जिलाध्यक्ष का कहना है कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed