{"_id":"605f77fb8ebc3eda4d71b204","slug":"proposal-for-development-works-passed-in-nagar-panchayat-meeting-muzaffarnagar-news-mrt532020423","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड बैठक में 9 करोड़ 73 लाख के एक दर्जन प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड बैठक में 9 करोड़ 73 लाख के एक दर्जन प्रस्ताव पास
विज्ञापन
पुरकाजी नगर पंचायत सभागार में बोर्ड बैठक में मौजूद चेयरमैन जहीर फारूकी व सभासद।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
नगर पंचायत की बैठक में विकास कार्यों के प्रस्ताव पास
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। नगर पंचायत की बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए नौ करोड़ 34 लाख की आय और 9 करोड़ 73 लाख व्यय के कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुए। पुरकाजी नगर पंचायत द्वारा जनता को शादी समारोह में बाजार से आधे रेट पर बर्तन किराये पर देने का प्रस्ताव पास किया गया। अपरिहार्य परिस्थितियों में मृत्यु होने पर शव रखने के लिए डीप फ्रिजर खरीदने का प्रस्ताव मुख्य रूप से पास किया गया। निर्णय लिया गया कि गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को यह सुविधा निशुल्क दी जाएगी।
शनिवार को नगर पंचायत की बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर फारूकी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मौजूद नगर पंचायत सदस्यों से विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पास किए गए। चेयरमैन जहीर फ़ारूक़ी ने जनता के हित में कई प्रस्ताव सभी के सहमति से पास कराए। इसके अलावा बैठक में कई नई सड़कें बनाने, सड़कों की मरम्मत और नालों व तालाबों की सफाई, श्मशान घाट की दीवार मरम्मत व लाइटों , शौचालयों, नक्शे की फीस में मूल्य वृद्धि आदि सभासदों द्वारा दिए गए सभी प्रस्ताव पास किए गए। रविवार को होलिका दहन स्थल पर पानी व टेंट, कुर्सी आदि की व्यवस्था करने का प्रस्ताव भी पास किया गया। चेयरमैन ने कहा कि कैमरों को और प्रभावी बनाकर जनता को बेहतर सुरक्षा प्रदान की जाएगी। कस्बे की जनता को बेहतर से बेहतर सुविधा दूंगा। बैठक में ईओ मनोज यादव, बाबू समर काजमी के अलावा सभासद मौहम्मद सुलेमान, निसार अहमद, नरेंद्र पाल, दीपू वर्मा, खुर्रम सिद्दीकी, राखी, मुनीर फातिमा, शमशेर फरीदी, नदीम कुरैशी, नौशाद फरीदी, शमाइला, मनोनीत सभासद नवीन गोयल, अतुल, विक्रम, सोहनलाल आदि मौजूद रहे।
विद्युत निगम ने बड़े बकायेदारों के मीटर उखाड़े
पुरकाजी। विद्युत निगम की टीम ने शनिवार को जेई संजीव कुमार के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर कस्बे से लाखों रुपये बकायादार 18 लोगों के विद्युत मीटर उखाड़ लिए। टीम ने अवैध रूप से तार जोड़कर विद्युत आपूर्ति करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। एसडीओ अजय यादव ने बताया कि शासन के आदेशों पर अभियान चलाया जा रहा है, जिनके मीटर उखाड़कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। टीम में जेई संजीव कुमार, अंकित कुमार, मुकेश राठी, नाजिम अहमद, मौहम्मद समद, नसीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रंग बिरंगी पिचकारियों से सजी दुकानें
पुरकाजी। होली का त्योहार नजदीक आते ही कस्बे में रंग बिरंगी पिचकारियों से दुकानें सज गई हैं। शुक्रवार को बाजार में रायफल व पिस्तौल और टैंक आदि अन्य कई तरह की पिचकारी दुकानों पर लटकी नजर आई। देहात क्षेत्र से आए ग्रामीणों ने जमकर पिचकारियों व गुलाल आदि रंगों की खरीदारी की। अन्नू चौधरी, रचित विज, राजू सोढ़ी आदि पिचकारी विक्रेता ने बताया कि इस बार होली पर्व पर बिक्री बेहद कम हो रही है।