होनहार छात्र विशेष को सम्मानित किया
मंसूरपुर। गांव दूधाहेड़ी निवासी होनहार छात्र विशेष धनराज राठी को बीफॉर्मा में शानदार सफलता प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
विशेष धनराज राठी ने बीफॉर्मा प्रवेश परीक्षा में उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वही उसने नीट की परीक्षा में भी शानदार सफलता प्राप्त करके जिले का नाम रोशन किया है। विशेष धनराज राठी डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहता है। उसकी उपलब्धि पर मंसूरपुर शुगर मिल में फूल माला पहनाकर उसका सम्मान किया गया। इस अवसर पर शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने कहा कि एक किसान के बेटे ने शानदार उपलब्धि प्राप्त की है। ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, यदि उन्हें प्रोत्साहित किया जाए तो वे किसी से पीछे नहीं हैं। इस अवसर पर फैक्टरी मैनेजर रविंद्र कुमार शर्मा, दीपक राठी, संजीव कुमार शर्मा, ब्रजराज यादव, प्रधानाचार्य बेगराज सिंह राठी आदि उपस्थित रहे।