फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Promised seven lives, left the creation in ten months

सात जन्मों का वादा किया था, दस माह में ही छोड़ गई सृष्टि

Thu, 27 Feb 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Promised seven lives, left the creation in ten months
सात जन्मों का वादा किया था, दस माह में ही छोड़ गई सृष्टि
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सृष्टि ने एक साल पहले शादी के दौरान राघव के साथ सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया था, मगर वह दस माह में ही राघव को सदा के लिए छोड़ गई। अपने जन्मदिन के दिन पत्नी सृष्टि की मौत होना राघव के लिए ताउम्र सालेगा। चंडीगढ़ में हुए सड़क हादसे में सृष्टि की मौत होने से यहां शहर में रामकुमार सराफ परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन खबर मिलने पर चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद देर रात यहां शव आने की उम्मीद है। परिजनों ने बताया कि दाह संस्कार बृहस्पतिवार शाम चार बजे शहर में किया जाएगा।

शहर की मानसरोवर कालोनी निवासी प्रसिद्ध सराफ रामकुमार ज्वैलर्स के मालिक रामकुमार गोयल के पौत्र राघव गोयल पुत्र संजय गोयल की शादी 19 अप्रैल 2019 को आजमगढ़ निवासी सृष्टि (24) के साथ हुई थी। शाही अंदाज में शादी राजस्थान के उदयपुर के महलों में हुई थी। मंगलवार को राघव का जन्म दिन था। राघव अपनी पत्नी सृष्टि के अलावा शहर निवासी चाय का कारोबार करने वाले दोस्त मुदित गुप्ता पुत्र अजय उसकी पत्नी अनु के साथ चार दिन पहले घूमने के लिए शिमला गया था। चंडीगढ़ के पंचकुला से उसने दोस्त कुणाल को भी साथ ले गया। कई दिन शिमला घूमने के बाद मंगलवार शाम को वो पंचकुला पहुंचे थे। दोस्त के घर पर ही राघव ने पंचकुला के एक होटल में अपना जन्म दिन सेलिब्रेट किया। इसके बाद वो सभी देर रात को मुजफ्फरनगर के लिए लौट रहे थे। कार कुणाल चला रहा था। चंडीगढ़ के सेंटर दस में डिवाईडर से टकरा कर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सृष्टि गोयल की मौत हो गई, जबकि बाकी पांच घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही यहां परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन और रिश्तेदार रात में ही चंडीगढ़ चले गए थे। शोक में उनका भगत सिंह रोड स्थित प्रतिष्ठान और अन्य दुकान बंद रही। मानसरोवर कोलानी स्थित आवास पर शोक सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed