{"_id":"5ed5341c8ebc3e907a6feb07","slug":"promise-to-withdraw-case-filed-on-private-doctors-muzaffarnagar-news-mrt4843763165","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी चिकित्सकों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने का वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी चिकित्सकों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने का वादा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी चिकित्सकों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने का वादा
मुजफ्फरनगर। कोरोना लक्षण वाले मरीज की सूचना नहीं देने पर तीन चिकित्सकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले में प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। सोमवार को डीएम की मौजूदगी में हुई वार्ता में सीएमओ ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होगी। दर्ज कराई गई रिपोर्ट को वापस ले लिया जाएगा।
दाल मंडी क्षेत्र की महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद नगर के तीन निजी चिकित्सकों को क्वारंटीन करने के साथ ही सीएमओ डा. प्रवीण चोपड़ा ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि चिकित्सकों ने कोरोना पॉजिटिव महिला व उसके परिजनों का उपचार किया और संभावित लक्षण होते हुए भी स्वास्थ्य विभाग को सूचना नहीं दी। चिकित्सकों पर रिपोर्ट दर्ज होने से आईएमए के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने चिकित्सा सेवाएं बंद करने की धमकी दी थी। सोमवार को कलक्ट्रेट में आईएमए मुजफ्फरनगर अध्यक्ष डा. रविंद्र जैन, डा. बीएस मलिक एवं डा. जीआरवी सिंह की डीएम सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ आलोक यादव एवं सीएमओ डा. प्रवीण चोपड़ा से वार्ता हुई। आईएमए जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने तीन चिकित्सकों पर रिपोर्ट दर्ज कराने को गलत बताया, क्योंकि जो मरीज चिकित्सकों के पास आए थे उनमें कोरोना के सभी लक्षण नहीं थे। चिकित्सकों पर रिपोर्ट दर्ज कराने से पहले उनका स्पष्टीकरण भी लिया जाना चाहिए था। उन्होंने बताया कि सीएमओ ने आश्वासन दिया है कि वह दर्ज कराई गई रिपोर्ट को वापस ले लेंगे। आगे इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं किए जाने का आश्वासन दिया गया है।