{"_id":"5fe386598ebc3e3f6005f4a7","slug":"progressive-farmers-honored-muzaffarnagar-news-mrt5170696118","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में किसान दिवस पर किसानों को सम्मानित करती डीएम।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर जिले के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। जिला पंचायत सभागार में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। उधर, बघरा में किसान मेले का आयोजन हुआ।
अधिक उत्पादन करने वाले वाले कृषकों को जनपद स्तर एवं विकास खण्ड स्तर पर पुरस्कृत किया गया। राजीव कुमार बसेड़ा को गेहूं की पैदावार में पहला स्थान मिला। बीजा निवासी अमीरनगर को दूसरा स्थान मिला। सरसों की फसल के उत्पादन में भूपेंद्र सिंह बसेड़ा को पहला स्थान मिला। समसूनिशा बसेड़ा को दूसरा स्थान मिला।
जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कृषक को सात हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले कृषक को पांच हजार रुपये एवं विकास खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कृषक को दो हजार रुपये की धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। धान की फसल में दिनकरपुर के मुकेश ने पहला और इसी गांव के कुलदीप को दूसरा स्थान मिला। जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में इन सभी किसानों को सम्मानित किया गया। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि इससे किसानों में खेती को लेकर प्रतिस्पर्धा होगी।
विज्ञापन
उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बघरा में फसल अवशेष प्रबंधन में उपयोगी यंत्रों से संबंधित कृषक मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। खतौली विधायक विक्रम सिंह सैनी मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में फसल अवशेष प्रबंधन में उपयोगी यंत्रों से संबंधित जनपद में स्थापित फार्म मशीनरी बैंक के तीन कृषक समूहों पाल सेवा समिति ग्राम लड़वा विकास खंड बघरा, प्रवेंद्र कृषक सेवा समिति ग्राम बुड़ीना कला, किसान सेवा समिति ग्राम लखान को विधायक विक्रम सिंह सैनी एंव मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ट्रैक्टर की चाबी सौंपी गई। एडीएम वित्त आलोक कुमार, उप कृषि निदेशक जसवीर सिंह तेवतिया, भूमि संरक्षण अधिकारी तुलसीराम प्रजापति मौजूद रहे।