फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Procession against new UGC rules, demonstration at Collectorate

Muzaffarnagar News: यूजीसी के नए नियमों के विरोध में जुलूस, कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Thu, 29 Jan 2026 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Procession against new UGC rules, demonstration at Collectorate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से जारी की गई नई नियमावली के विरोध में शहर से लेकर देहात तक विरोध प्रदर्शन जारी रहा। संयुक्त हिंदू मोर्चा के तत्वावधान में लोगों ने जुलूस निकाला। टाउन हाॅल से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। आरोप लगाया कि नई नियमावली से समाज में विघटन होगा।
संयुक्त हिंदू मोर्चा के अध्यक्ष मनोज सैनी व स्वर्ण समाज अध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में सर्व समाज के सैंकड़ों लोग टाॅउन हाॅल में एकत्र हुए। यहां से विरोध और हिंदू एकता के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट में पहुंचे।
विज्ञापन

मनोज सैनी ने कहा कि देश में कोई भेदभाव नहीं है, ऐसे में जातिगत आधारित कानून की देश में कोई आवश्यकता नहीं है। यूजीसी जैसी नई नियमावली की आवश्यकता नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वर्ण समाज अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि स्वर्ण जाति के छात्रों का भविष्य खराब करने की साजिश रची जा रही है। हिंदुओं को बांटने की साजिश है। स्वर्ण जाति के बच्चे पढ़ने के लिए मेहनत करते है। उनकी मेहनत से परेशान होकर यह नियमावली बनाई गई है।
इस मौके पर राजेश कश्यप , डॉक्टर योगेंद्र शर्मा, सुनील तायल, राधे श्याम विश्वकर्मा, अखिलेश पूरी जाटव, क्रांतिकारी शालू सैनी, बागेश अग्रवाल, शलभ गर्ग, शलभ गुप्ता, तरुण मित्तल शामिल रहे।
nपांच फरवरी को प्रदर्शन करेगी क्रांति सेना : यूजीसी कानून के विरोध में प्रकाश चौक स्थित कार्यालय पर क्रांति सेना की बैठक हुई। जिला मुख्यालय पर पांच फरवरी को विरोध प्रदर्शन का फैसला लिया गया।
क्रांति सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने भाजपा पर हिंदू समुदाय को जातियों में बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों को भाजपा की विघटनकारी नीतियों से सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा का एकमात्र लक्ष्य सत्ता में बने रहने का है।

यह कानून हर वर्ग को नुकसान पहुंचाने के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रमोद अग्रवाल, शरद कपूर, मुकेश त्यागी, बिट्टू सिखेड़ा, पूनम चौधरी, नरेंद्र ठाकुर, संजीव वर्मा, उज्ज्वल पंडित, जतिन वशिष्ठ, आदित्य कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed