फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Process of setting up oxygen plant started in Deoband CHC

देवबंद सीएचसी में शुरू हुई ऑक्सीजन प्लांट लगाने की प्रक्रिया

Wed, 02 Jun 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Process of setting up oxygen plant started in Deoband CHC
देवबंद। देवबंद सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। ऑक्सीजन पाइप लाइन लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। दोनों बिल्डिंग में ऑक्सीजन के 70 प्वाइंट बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ दिन पूर्व क्षेत्रीय विधायक बृजेश सिंह ने देवबंद, रणखंडी और जड़ोदापांडा सीएचसी में अपनी विधायक निधि से तीन ऑक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा की थी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. इंद्राज सिंह ने बताया कि ऑक्सीजन पाइपलाइन डालने का कार्य पूरा हो चुका है। अस्पताल की नई और पुरानी बिल्डिंग में इसके लिए 70 प्वाइंट लगाए गए हैं। उन्होंने संभावना जताई कि 20 जून के बाद ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य आरंभ हो सकता है। डॉ. नवदीप गुप्ता ने बताया कि देवबंद, फतेहपुर, सरसावा और नानौता सीएचसी के अलावा जिला अस्पताल एसबीडी में ऑक्सीजन पाइप लाइन डालने का कार्य पूरा हो चुका है। नकुड व गंगोह सीएचसी में प्रक्रिया आरंभ नहीं हुई है। शासन द्वारा ही प्लांट लगाने का कार्य ठेके पर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed