फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Proceed in self-employment with positive thinking

कारात्मक सोच से स्वरोजगार में आगे बढें

Thu, 20 Feb 2020 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Proceed in self-employment with positive thinking
तितावी। नेहरू युवा केंद्र ने कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के सभागार में निष्काम कर्म थीम के अंतर्गत सकारात्मक सोच से प्रगतिशील भारत विषय पर एकार्यशाला का आयोजन किया। शुभारंभ केवीके बघरा की वैज्ञानिक डा. सविता आर्य, जिला युवा समन्वयक प्रतिभा शर्मा, राज्य प्रशिक्षक प्रमोद चौधरी, सुबोध शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। डा. सविता आर्य ने कहा कि युवा पीढ़ी को सकारात्मक सोच के साथ शिक्षा ओर स्वरोजगार पर जोर देना चाहिए। जिला युवा समन्वयक प्रतिभा शर्मा ने कहा कि युवाओं को सकारात्मक सोच और ईमानदारी के साथ कार्यों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। इस कार्य में नेहरू युवा केंद्र ग्रामीण युवाओं का पूर्ण सहयोग करेगा। राज्य प्रशिक्षक प्रमोद चौधरी ने कहा कि युवा समस्याओं के निवारण का हिस्सा बनकर राष्ट्र के विकास में योगदान करें। नमामि गंगे परियोजना के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुबोध शर्मा ने गंगा को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई। अमित धर्मा, सोहनदास ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन सीदा हुसैन ने किया। मोनिका मोघा, आदेश कुमार, रीना, धर्मवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed