फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Proceed in life with positive thinking: Lalit

सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़े: ललित

Sat, 26 Feb 2022 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Proceed in life with positive thinking: Lalit
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग में कैरियर काउंसलिंग-रोजगार के अवसर विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता प्राचार्य डॉ ललित कुमार ने विद्यार्थियों को अपना कैरियर बनाने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी विद्यार्थियों को सर्वप्रथम अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए तथा सकारात्मकता के साथ पढ़ाई के लिए उस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय आर्थिक सेवा व नेट की परीक्षा पास करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने अर्थशास्त्र विषय के क्षेत्र में कैरियर की संभावनाओं को बताया। कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर व मॉडल प्रतियोगिता के विजेताओं को प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया। अंत में अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सुषमा सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में डॉ गरिमा जैन, डॉ कल्पना, डॉ नीना विशिष्ट अतिथि रही। विभाग के शिक्षकों डॉ अर्चना सिंघल, डॉ जावेद व तनुराज का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन मुस्कान वर्मा ने किया। कार्यक्रम में अनुष्का, सायरा, गुलनिदेश्वर, सादिका, अमन आदि विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed