फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Priyanka Gandhi's Kisan Panchayat in Baghra today

मुजफ्फरनगर: किसान महासभा में भाजपा सरकार पर साधा निशाना, प्रियंका गांधी बोलीं...

Sat, 20 Feb 2021 01:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2021 01:40 PM IST
सार

  • प्रियंका गांधी आज मुजफ्फरनगर में करेंगी किसान महासभा
  • किसान पंचायत को लेकर तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता
  • प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने किया रैली स्थल का निरीक्षण

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Priyanka Gandhi's Kisan Panchayat in Baghra today
किसान महापंचायत में भीड़ जुटना शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शनिवार को प्रियंका गांधी ने किसान महासभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान बिजली काटी गई, पानी रोका गया और किसानों को पीटा गया। उन्होंने कहा जो किसान अपने बेटे को देश की सीमा पर रक्षा के लिए भेजता है। उस किसान को अपमानित किया गया। उस किसान को आतंकवादी, देशद्रोह, आंदोलनजीवी और परजीवी कहा गया।

विज्ञापन


वहीं बघरा के कल्याणकारी इंटर कॉलेज के मैदान में हुई किसान महापंचायत में वक्ताओं ने तीन कृषि कानूनों और बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा की केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान पूर्व मंत्री दीपक कुमार, पूर्व सांसद संजय कपूर, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया त्रिनेत्र ने पंचायत में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। पंचायत में रागिनी का भी कार्यक्रम रखा गया है। पंचायत में भारी मात्रा में सुरक्षा बल तैनात हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की महासभा में किसानों की भारी भीड़ जुटी। जिले में प्रियंका गांधी की पहली रैली बघरा के कल्याणकारी इंटर कॉलेज के मैदान में हुई। किसान पंचायत के नाम से होने वाली इस रैली की तैयारी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने शुक्रवार को रैली स्थल का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रैली के संयोजक पूर्व विधायक पंकज मलिक और पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक दिन-रात जुटे थे। पार्टी हाईकमान ने जिले के सभी नेताओं को रैली को सफल बनाने के लिए निर्देश दिए थे। खास बात यह है कि गुटबाजी से ऊपर उठकर सभी पदाधिकारी रैली के लिए बसों की व्यवस्था कराने में लगे रहे। 

यह भी पढ़ें: डॉक्टर ने घर पर बंधवाया लंगूर, मेनका गांधी की शिकायत पर मुक्त, मुकदमा दर्ज


किसान पंचायत में कोई कसर बाकी न रहे, इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एक दिन पहले ही शुक्रवार को यहां पहुंचकर डेरा जमा लिया था। वह अपने साथियों के साथ रैली स्थल पर पहुंचे और व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा, निर्देश भी दिए। इस अवसर पर उनके साथ संयोजक पंकज मलिक, जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, नगर अध्यक्ष जुनैद रऊफ आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: हिंसा की आग में जल उठा था सहारनपुर का ये गांव, फिर टकराव के हालात, ये है बड़ी वजह

सुरक्षा व्यवस्था को देखा
एसडीएम सदर दीपक कुमार और एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने शुक्रवार को रैली स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था को देखा। इसी के साथ प्रियंका गांधी की सुरक्षा की टीम भी रैली स्थल पर पहुंच गई और सुरक्षा का जायजा लिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed