फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Private vehicles will run in the Force

कांवड़ मेले में प्राइवेट वाहनों मेें दौड़ेगी फोर्स 

Fri, 22 Jul 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 22 Jul 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Private vehicles will run in the Force
हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटते कांवड़िये। - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ मेले को लेकर प्रशासन इस बार किसी भी तरह की कोई कोताही बरतने के मूड में नहीं हैं। सरकारी वाहनों के अलावा एआरटीओ के माध्यम से फोर्स के लिए प्राइवेट वाहन किराए पर लिए जाएंगे। वाहनों से दिन रात फोर्स कांवड़ियों की सुरक्षा करेंगी। 
विज्ञापन


हाईवे पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा आदि प्रदेशों को जाने वाले भोलों ने आना शुरु कर दिया। भोलों की बढती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भी फोर्स के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं करनी शुरु कर दी हैं। सरकारी वाहनों के बाद अब फोर्स के लिए प्राईवेट वाहनों के इंतजाम करने के लिए कहा गया हैं। इसके लिए एआरटीओ से वाहनों के इंतजाम की व्यवस्था करने के लिए बात की गई है।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक करीब 60 वाहनों को मंगाने के लिए कहा गया है, जिसमें मुख्य रूप से बोलेरो, स्कार्पियों आदि वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। इन गाड़ियों में पुलिस फोर्स चौबीस घंटे कांवड़ मेले में ड्यूटी करेंगी। वाहनों के भीतर सीओ और निरीक्षक के अलावा असलाह से लैस सिपाही चलेगे। कहीं से भी सूचना मिलने पर इन वाहनों में सवार अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचेगे। वाहनों में सवार फोर्स हालात को काबू में करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी बाइक पर करेंगे कांवड़ ड्यूटी
कांवड़ मेले को लेकर एसपी सिटी अलर्ट हो गए है। मेले में बाद के दिनों में हाईवे पर भोलों की भारी भीड़ में कभी-कभी वाहनों का चलना भारी हो जाता हैं। इसके लिए एसपी सिटी संतोष कुमार मिश्रा ने 15 बाइकों की व्यवस्था कराई है। इन्हें रिजर्व में रखा जाएगा, कोई बात होने पर यदि बड़े वाहन जल्दी नहीं पहुंचेेंगे तो इन बाइकों पर सवार होकर पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंचेगी। एसपी सिटी ने अपने लिए अपाचे बाइक मंगवाई है, वो खुद बाइक चलाकर ड्यूटी करेंगे। ये बाइक कांवड़ ड्यूटी के लिए 24 घंटे तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed