{"_id":"65a6f79d1a5b3482210b38ab","slug":"private-vehicles-up-to-lalukheri-toll-free-from-today-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-15292-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: लालूखेड़ी तक के निजी वाहन आज से टोल फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: लालूखेड़ी तक के निजी वाहन आज से टोल फ्री
Wed, 17 Jan 2024 03:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
विकास भवन में किसानों की समस्या सुनते केद्रीय राज्यमंत्री एवं एनएच हाईवें के अधिकारी। संवाद
- ठेकेदार कंपनी ने घाटा बताकर कर दिया सरेंडर, अब दूसरी कंपनी को छोड़ा जाएगा टोल का ठेका
- विकास भवन के सभागार में टोल को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान की अध्यक्षता में हुई बैठक
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा हाईवे पर जागाहेड़ी में शुरू किए गए टोल की ठेकेदार कंपनी ने घाटा बताते हुए सरेंडर कर दिया। एनएचएआई अब दोबारा से ठेका छोड़ेगी। तय किया गया कि लालूखेड़ी की सीमा तक लोगों के निजी वाहन टोल फ्री रहेंगे। कार चालकों को आधार कार्ड साथ लाना होगा।
विकास भवन के सभागार में टोल को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान की अध्यक्षता में बैठक हुई। एनएचएआई बागपत के परियोजना निदेशक नरेंद्र सिंह, क्षेत्र के 20 से अधिक गांव के किसान और टोल की ठेकेदार कंपनी रिद्धि सिद्धि के प्रतिनिधि शामिल हुए। किसानों ने टोल फ्री की मांग रखी। पीडी नरेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी ने रोजाना का घाटा बताते हुए सरेंडर कर दिया है। नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाएगी। नए टेंडर होने तक यही कंपनी टोल चलाएगी।
उधर, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि लालूखेड़ी, सिसौली, मुंडभर समेत करीब 30 किमी के दायरे में आने वाले गांवों के लोगों के निजी वाहनों को टोल नहीं देना होगा। स्थायी व्यवस्था बनने तक निजी वाहन चालक आधार कार्ड दिखाकर टोल से नि:शुल्क गुजर सकते हैं। एनएचएआई और ठेकेदार कंपनी के प्रतिनिधियों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
19.67 लाख में ठेका, वसूले गए सात लाख
ठेकेदार कंपनी ने रोजाना का ठेका 19.67 लाख रुपये में लिया था, लेकिन टोल पर सिर्फ सात लाख रुपये रोजाना की वसूली हुई। इससे ठेकेदार कंपनी घाटे में चली गई और टोल वसूलने से हाथ पीछे खींच लिए।
व्यवसायिक वाहनों को देना होगा टोल
जागाहेड़ी टोल से गुजरने वाले व्यावसायिक वाहनों को टोल देना होगा। इन्हें कोई राहत मीटिंग में नहीं दी गई है।
अधूरा हाईवे, बिजली की लाइन भी नहीं हटी
टोल को लेकर हुई बैठक में पहुंचे क्षेत्र के लोगों ने अधूरे हाईवे का मुद्दा उठाया। ग्रामीणों का कहना था कि बिजली की लाइन शिफ्ट नहीं हुई। तितावी फ्लाईओवर भी शुरू नहीं किया गया। पीनना में फ्लाईओवर का निर्माण लटका है। सर्विस रोड नहीं बनी, ऐसे में टोल नहीं लिया जाना चाहिए। किसान मान सिंह प्रधान, सर्वेंद्र सिंह, राजबीर सिंह, सन्नी प्रधान ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्या रखी।
बघरा और शाहपुर ब्लॉक को फ्री करने की मांग
बैठक में बघरा ब्लॉक के अलावा पूरे शाहपुर ब्लॉक को फ्री करने की मांग रखी गई। सुझाव दिया गया कि शाहपुर ब्लॉक के जो गांव पानीपत-खटीमा हाईवे से गुजरते हैं, वह फ्री रखे जाएं। हालांकि अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
भाकियू 23 जनवरी को करेगी पंचायत
भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष मान सिंह ने बताया कि 23 जनवरी को टोल पर पंचायत होगी। क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को उठाया जाएगा। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पंचायत में शामिल होंगे। मुजफ्फरनगर से शामली के बीच 41.38 किमी के हाईवे की यात्रा पर यह टोल लगाया गया है। परियोजना की पूंजी लागत 1869.48 करोड़ रुपये है।
बसों ने बढ़ा दिया किराया, छात्र परेशान
जागाहेड़ी के पास टोल शुरू होने के बाद रोडवेज बसों ने आठ और प्राइवेट बसों ने दस रुपये प्रति टिकट की बढ़ोतरी कर दी है। छात्र-छात्राओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि छात्र-छात्राओं का बसों में किराया भी नहीं बढ़ना चाहिए। स्कूल के पहचान पत्र के आधार पर पुराने टिकट पर ही यात्रा होनी चाहिए।