{"_id":"654a9169f8333879ee013c5a","slug":"private-bank-finance-employee-absconds-with-rs-335-lakh-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-10995-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चरथावल - निजी बैंक फाइनेंस कर्मी 3.35 लाख रुपये लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चरथावल - निजी बैंक फाइनेंस कर्मी 3.35 लाख रुपये लेकर फरार
Wed, 08 Nov 2023 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
- शाखा प्रबंधक ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। कस्बे में संचालित निजी फाइनेंस बैंक का कर्मचारी ऋण नाम से लोगों से रुपये वसूलकर फरार हो गया। शाखा प्रबंधक ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी से बैंक के 3,35,797 लाख रुपये लेकर हड़पने का मुकदमा कायम कराया है।
रोहाना मार्ग स्थित गांधी इंटर कॉलेज के पास स्थित भारत फाइनेंसल इन्कलूजन लिमिटेड नामक कंपनी के प्रबंधक कमल कुमार हैं। उन्होंने बताया कंपनी का कार्य महिलाओं को केवाईसी के जरिए साप्ताहिक किस्तों पर ऋण मुहैया कराना है। जानसठ़ थाना क्षेत्र के कवाल निवासी आकाश उनकी कंपनी में पिछले सात साल से मैनेजर के पद पर कार्यरत था। वह कंपनी के खातों में जमा धनराशि का जिम्मेदार व्यक्ति था। आरोप है जून में 30 तारीख की रात दो बजे वह शाखा से 1,11,929 रुपये लेकर फरार हो गया। वादी ने उसके फरार होने की सूचना डायल 112 पुलिस के अलावा उसके पिता को दी। लेकिन कोई हल नहीं निकला।
जांच पड़ताल में पाया कि उसने कंपनी के सदस्यों का ऋण खत्म कराने के नाम पर कुल रकम 3,35,797 रुपये हड़प कर लिए है। इस संबंध में आरोपी एवं उसके पिता से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। घटना के बाद थाना प्रभारी को शिकायत की। फिर भी बैंक की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। बाद में शाखा प्रबंधक ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। कप्तान के आदेश पर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है।