फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Prisoners' families go through dire circumstances after coming to jail.

Muzaffarnagar News: जेल में आने के बाद विकट परिस्थितियों से गुजरता है बंदियों का परिवार

Sun, 10 Sep 2023 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 10 Sep 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Prisoners' families go through dire circumstances after coming to jail.
जिला कारागार में कार्मक्रम को संबो​धित करते  कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति। संवाद
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार में कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि एक बार जेल में आने के बाद बंदियों के परिवार वालों को बहुत कष्टों का सामना करना पड़ता है। परिवार के सदस्यों के तमाम तरह की कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है। ऐसे में जिला कारागार मुजफ्फरनगर में बंदियों के साथ संवाद किया गया और उन्हें दोबारा इस तरह की गलतियों को ना दोहराने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर पहुंचे कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने नवीन जेल के निर्माण के लिए भोपा मार्ग पर भूमि का निरीक्षण किया। इसके बाद मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने जेल में बंद बंदियों से संवाद करते हुए कई मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने बताया कि बंदियों को एहसास कराया गया कि उनके परिवार के सदस्य विकट परिस्थितियों में जीवन जीने को मजबूर है। इस दौरान कई बंदी भावुक भी नजर आए। उन्होंने बंदियों को संकल्प दिलाया कि जेल से बाहर निकलने के बाद वह कोई ऐसी गलती नहीं करेंगे जिस कारण उन्हें फिर से जेल में जाना पड़ें। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 40 साल से कम उम्र के 80 प्रतिशत युवा जेल में बंद है। युवा देश का भविष्य होता है और अगर वही जेल में बंद रहेगा तो यह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी जेल में बंदियों को आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं और उन्हें कंप्यूटर जैसी तमाम चीजें सिखाईं जा रही है। बंदियों को सुधारने के लिए तमाम तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान जिलाधिकारी अरविंद मल्लपा बंगारी व एसएसपी संजीव सुमन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed