फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Prison will be outside the city

शहर से बाहर जाएगी जेल, दूरस्थ जेलों में रहेंगे बड़े अपराधी : जैकी  

Thu, 21 Sep 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 21 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
Prison will be outside the city
करागार मंत्री का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के कारागार मंत्री जयकुमार सिंह जैकी ने कहा कि शामली जिले में नई जेल बनाई जाएगी। मुजफ्फरनगर की जेल को शहर से बाहर ले जाया जाएगा। जेलों में रसोई, शौचालय आधुनिक तरीके से बनाए जा रहे हैं। अपना दल के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे जयकुमार सिंह जैकी ने कहा कि प्रदेश में योगी के सीएम बनने के बाद से जेलों में सुधार के कार्य चल रहे हैं। जेलों से रह रहे हार्ड क्रिमिनल को दूरस्थ जेलों में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन


जेलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मेटल डिटेक्टर तक जेलों में दिए गए हैं। जिन जेलों में क्षमता से ज्यादा बंदी हैं, वहां नई बैरक भी बनाई गई हैं। जेलों में आधुनिक रसोई बनाई जा रही हैं। अच्छे शौचालयों की व्यवस्था की जा रही है। बंदियों से मिलने आने वाले लोगों के लिए भी शौचालय और सस्ते भोजन की व्यवस्था प्रदेश सरकार कर रही है। जेल के अंदर और बाहर दोनों जगह के हालात सुधारे जा रहे हैं। जेल को लेकर सरकार को जो चुनौती मिली थी, उसे स्वीकार किया गया है। प्रदेश के कई जिलों में नई जेल बनाई जा रही हैं, जिन पर तेजी के साथ काम चल रहा है।
विज्ञापन


शामली में नई जेल को मंजूरी दे दी गई है। डीएम को जमीन उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। मुजफ्फरनगर में जल्द ही जेल को शहर के बाहर शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जेल में कुछ बंदी बहुत अच्छा व्यवहार रखते हैं। ऐसे बंदियों को समय से पहले छोड़ने पर भी विचार किया जाएगा। सरकार जेल मेनुअल में बदलाव लाने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कारागार का हाल जाना 
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के कारागार मंत्री जयकुमार सिंह जैकी ने निरीक्षण भवन में कारागार के अधिकारियों की बैठक लेकर जिला जेल का हाल जाना। बंदियों के बारे में जानकारी ली। जिस पर जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि 860 बंदियों की क्षमता वाली जेल में वर्तमान समय में 2745 बंदी बंद है।


जो बहुत अधिक है। साथ ही जेल के जैमर भी अब सही से काम नहीं कर रहे है। जेल शिफ्टिंग की फाइल डीएम स्तर पर विचाराधीन है, जिसके लिए जमीन के संबंध में शासन को रिपोर्ट भेजी जानी है। जेल मंत्री ने जल्द ही समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed