{"_id":"683761b7b5286017e50e802f","slug":"principal-accused-of-molesting-a-minor-girl-uproar-in-protest-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-146654-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: प्रधानाचार्य पर नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोप, विरोध में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: प्रधानाचार्य पर नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोप, विरोध में हंगामा
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। प्रधानाचार्य पर अंक तालिका देने के बहाने स्कूल में बुलाकर नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया गया। सूचना पर पहुंचे छात्रा के परिजन, भाजपा व हिंदू संगठन के लोगों ने जमकर हंगामा किया। हिंदू संगठन के लोगों ने स्कूल सील करने की मांग उठाई। पुलिस के स्कूल पहुंचने से पहले आरोपी प्रधानाचार्य मौके से फरार हो गया।
कस्बे के एक स्कूल के दूसरे वर्ग के प्रधानाचार्य पर यह आरोप लगाया गया। आरोप है कि दूसरे वर्ग की नाबालिग छात्रा को कक्षा दस की अंक तालिका देने के बहाने बुधवार को प्रधानाचार्य ने स्कूल में बुलाया। दो घंटे तक छात्रा को स्कूल में बैठाया गया। आरोप है कि प्रधानाचार्य छात्रा को कमरे में ले जाकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। छात्रा प्रधानाचार्य के चंगुल से छूटकर भागी तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। छात्रा ने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी।
इसके बाद परिजनों के साथ हिंदू संगठन के लोग व भाजपा नेता, खाप चौधरी डॉ. सोनू कश्यप मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्कूल के सामने जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। स्कूल को सील करने की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी प्रधानाचार्य मौके से फरार हो गया। घटना की तहरीर छात्रा ने कोतवाली में दी है। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
प्रधानाचार्य के नर्सिंग होम पर लगाई सील
स्कूल से कुछ दूरी पर स्कूल के प्रधानाचार्य व उसके भाई ने नर्सिंग होम खोला हुआ है। आरोप है कि यह अवैध रूप से संचालित है। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.अर्जुन सिंह के निर्देश पर सीएचसी के डॉ. अरविंद कांबोज ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ नर्सिंग होम को सील कर दिया।