{"_id":"6037ed1e8ebc3ee9456ea52f","slug":"prince-s-murder-mama-s-absconding-accused-accomplice-arrested-muzaffarnagar-news-mrt5272058161","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी मामा फरार, साथी किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी मामा फरार, साथी किया गिरफ्तार
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांव बिलासपुर में बुधवार शाम हुई छात्र प्रिंस उर्फ चीनू की हत्या में पीड़िता पिता ने आरोपी मामा व उसके दोस्त के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से हत्यारोपी मामा फरार है, जबकि पुलिस ने उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलासपुर में बुधवार शाम कक्षा-11 के छात्र प्रिंस उर्फ चीनू की खेत की ट्यूबवेल पर सीने में गोली लगने से मौत हो गई थी। मौके से शराब की बोतल, खाली गिलास व खाद्य सामग्री बरामद की गई थी। पुलिस जांच में शराब पीते समय प्रिंस के सगे मामा मंसूरपुर निवासी दीपक द्वारा तमंचा चेक करते समय अचानक गोली चलने की बात सामने आई थी। हालांकि, प्रिंस उर्फ चीनू के पिता अजय ने मामले में हत्यारोपी रिश्तेदार मंसूरपुर निवासी दीपक और उसके दोस्त पंकज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मामले में पुलिस ने बुधवार देर रात हत्यारोपियों की तलाश में मंसूरपुर में दबिश देकर पंकज को गिरफ्तार कर लिया, जबकि हत्यारोपी मामा पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। सीओ मंडी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि गिरफ्तार हत्यारोपी पंकज को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं, फरार हत्यारोपी मामा दीपक की तलाश में टीम का गठन किया गया है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।