{"_id":"61784b579cf5c554c738f02c","slug":"prices-doubled-in-just-one-week-will-increase-further-muzaffarnagar-news-mrt562416491","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब फर्श से अर्श पर पहुंचा सब्जियों का राजा आलू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब फर्श से अर्श पर पहुंचा सब्जियों का राजा आलू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महज एक हफ्ते में दोगुने हुए दाम, अभी ओर होगा इजाफा
मुजफ्फरनगर। पिछले एक सप्ताह के दौरान हुई बारिश ने हरी सब्जियों के साथ ही आलू को भी फर्श से अर्श पर पहुंचा दिया है। नई फसल आने में हुई लेटलतीफी और ठंड बढ़ने के कारण एक सप्ताह में ही आलू के दाम बढ़कर दोगुने तक जा पहुंचे हैं, जिनमें अभी ओर इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
जनपद में आलू की आवक मुख्य रूप से संभल, अलीगढ़, सांपली के साथ ही आगरा बेल्ट और लुधियाना क्षेत्र से होती है। पिछले एक सप्ताह में देश के कई हिस्सों में जबरदस्त बारिश हुई है, जिससे मौसम में भी परिवर्तन हुआ है। लगातार बारिश से एक ओर जहां आलू की नई फसल आने में देरी हो गई है, वहीं हरी सब्जियों का उत्पादन भी प्रभावित हुआ है। इसके चलते पुराने आलू की सप्लाई उसकी डिमांड के अनुरूप नहीं हो पा रही है। इसके चलते आलू के दाम अचानक तेजी दिखाते हुए महज एक सप्ताह में ही दोगुने के करीब तक जा पहुंचे हैं। एक सप्ताह पूर्व जहां आलू थोक बाजार में पांच सौ से 650 रुपये प्रति बोरी बिक रहा था, उसके दाम बढ़कर अब 950 से 1100 रुपये तक जा पहुंचे हैं। आलू कारोबारी मोहम्मद शहजाद, शाकिर और मांगेराम ने बताया कि अभी आलू के दाम में ओर भी इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है। उधर, बीते दिनों हुई बारिश के चलते हरी सब्जियों के दाम में भी मामूली रूप से इजाफा हुआ है। इसमें टमाटर, शिमला मिर्च, खीरा, लोकी और तोरी जैसी सब्जियों के दाम भी करीब 30 से 40 फीसदी तक बढ़ गए हैं।
सब्जियां एक सप्ताह पूर्व ताजे दाम प्रति किलो
आलू 12-14 रुपये 22 से 26 रुपये
तोरी 32 रुपये 60 रुपये
लोकी 24 रुपये 40 रुपये
शिमला मिर्च 48 रुपये 100 रुपये
खीरा 30 रुपये 40 रुपये
टमाटर 48 रुपये 60 रुपये