फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Previously raped, now threatened to make video viral

पहले किया दुष्कर्म, अब दी वीडियो वायरल करने की धमकी

Fri, 24 Jan 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Previously raped, now threatened to make video viral
पहले किया दुष्कर्म, अब दी वीडियो वायरल करने की धमकी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर एक युवक ने उस के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने उसकी वीडियो भी बनाई। जिसे वह वायरल करने की धमकी दे रहा था। इस मामले में छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार किया।

उत्तर प्रदेश उत्तराखंड बार्डर से सटे एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी देवबंद के एक स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि तीन माह पूर्व उत्तराखंड के झबरेडा निवासी युवक बहला फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। होश में आने पर युवक ने उसे वीडियो दिखाते हुए किसी को बताने पर उसे वायरल करने और भाई बहन की हत्या करने की धमकी दी। किशोरी का आरोप यह भी है कि युवक और उसका एक साथी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगे। इसके चलते उसे परिजनों को घटनाक्रम की बाबत जानकारी दी। शुक्रवार को पिता बेटी को लेकर पुलिस के पास पहुंचा और तहरीर देते हुए कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद तहरीर के आधार पर झबरेडा के गांव सैदपुर निवासी तरुण कुमार और दुगचाड़ा निवासी युवराज के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जबकि दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed