फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Prepare for exam by giving extra time

अतिरिक्त समय देकर कराएं परीक्षा की तैयारी

Sat, 15 Feb 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Prepare for exam by giving extra time
शाहपुर। बीआरसी कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में खंड शिक्षा अधिकारी ने लर्निंग आउट कम की होने वाली परीक्षा को लेकर शिक्षकों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन लाल ने बताया कि लर्निंग आउटकम की परीक्षा 19 फरवरी को होगी। परीक्षा पूर्व सभी छात्र-छात्राओं को तैयारी कराई जाए। लर्निंग आउटकम परीक्षा में कक्षा तीन से लेकर कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। कक्षा अध्यापक विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय देकर तैयारी कराएं। खंड शिक्षा अधिकारी ने कायाकल्प योजना के अंतर्गत सात बिंदुओं पर तुरंत कार्य कराने के निर्देश दिए। वॉल पेंटिंग, दीक्षा एप, लेसन प्लान, किचन गार्डन तथा आवश्यकतानुसार खेलकूद सामग्री को क्रय करने को कहा। बताया कि कोई भी अध्यापक ऑफलाइन किसी भी प्रकार की छुट्टी नहीं लेगा। ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बैठक में एसआरजी सदस्य रश्मि मिश्रा ने शासन द्वारा स्कूलों में चलाए जा रहे सपोर्टिव सुपर विजन के बारे में बताया। कहा कि सभी कक्षा अध्यापक अपने विद्यार्थियों के लेवल का डाटा बना लें और कौन बच्चा किस लेवल में आता है, उसी के अनुरूप उसके स्तर को जानकर उपचारात्मक शिक्षण कराएं। एसआरजी विनीत कुमार ने भी पढ़ाने के पैटर्न व स्कूलों में होने वाली गतिविधियों को विस्तार से बताया। गोष्ठी में एआरपी देवराज, संदीप कुमार, राजेश वर्मा, अनुज कुमार, ऋतु चौधरी, भूपेंद्र कुमार, ओमदत्त गौतम, मोनिका राठी, नीलिमा गुप्ता, सुरेंद्र सैनी, महबूब अली, रजनीश कुमार, धर्मेंद्र, सुभाष चंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed