फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Preparations to send workers to stay in district

जिले में ठहरे श्रमिकों को घर भेजने की तैयारी

Tue, 14 Apr 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Preparations to send workers to stay in district
जिले में ठहरे श्रमिकों को घर भेजने की तैयारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के चलते अपने घर नहीं जा सके अन्य जनपदों के श्रमिकों को प्रशासन उनके घर भेजने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। पहले इन लोगों को चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद उन्हें घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए रोडवेज बसों का मार्ग बनाकर श्रमिकों को उनके गृह जनपद तक भेजा जाएगा।
एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के चलते मुजफ्फरनगर में रह रहे उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों के श्रमिकों को चिह्नित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसे श्रमिक एआरएम रोडवेज के मोबाइल नंबर 9412784204, कंट्रोल रूम नंबर 0131-2436918 तथा जिला सूचना अधिकारी के मोबाइल नंबर 9453005439 कर कॉल कर अवगत करा सकते हैं। इन लोगों को चिह्नित करने के बाद एक सूची तैयार की जाएगी। फिर उन्हें उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। लॉकडाउन को 21 दिन बीत चुके हैं। जिले में बड़ी संख्या में प्रदेश के अन्य जनपदों के श्रमिक फंसे हुए हैं। अब लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ गया है।
विज्ञापन

एआरएम ने जारी किए निर्देश
मुजफ्फरनगर। रोडवेज डिपो के एआरएम संदीप अग्रवाल ने वीडियों कांफ्रेस कर सभी कर्मचारियों को डयूटी पर आने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए है। कहा कि सभी कर्मचारी जिला मुख्यालय पर रहे तथा आपातकालीन डयूटी के लिए तैयार रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed