फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Preparations for secondary school exams are in full swing, syllabus to be completed by January

Muzaffarnagar News: माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षा की तैयारी तेज, जनवरी तक पूरा होगा पाठ्यक्रम

Thu, 20 Aug 2026 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Preparations for secondary school exams are in full swing, syllabus to be completed by January
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के शैक्षिक सत्र 2026-27 का शैक्षिक कार्यक्रम जारी होने के बाद से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में अर्धवार्षिक, प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। नए शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का पूरा पाठ्यक्रम 10 जनवरी तक पूरा कराया जाना है। कक्षा नौ और 11वीं का पाठ्यक्रम 25 जनवरी तक पूरा कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।



परीक्षा प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि विद्यालयों में पढ़ाई के साथ नियमित परीक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों की तैयारी भी कराई जाएगी, ताकि पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद पुनरावृत्ति कराई जा सके। कक्षा 10वीं और 12वीं की अर्धवार्षिक प्रयोगात्मक परीक्षाएं सितंबर के चौथे सप्ताह में, जबकि अर्धवार्षिक लिखित परीक्षाएं अक्तूबर में प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन




इसके बाद कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं 11 जनवरी 2027 से शुरू होंगी। बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 27 जनवरी से 10 फरवरी 2027 तक कराए जाने के बोर्ड की ओर से निर्देश हैं। कक्षा नौ और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं एक फरवरी से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मुख्य बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में कराने की योजना है। बोर्ड की ओर से लिखित परीक्षाओं की विस्तृत तिथियां बाद में जारी की जाएंगी।

-------------



पुनरावृत्ति के माध्यम से तैयारी को किया जाएगा मजबूत



शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में निर्धारित समय सीमा के भीतर पाठ्यक्रम पूरा कराने की योजना है। अर्धवार्षिक और प्री-बोर्ड को व्यवस्थित रूप से कराने पर फोकस है। बोर्ड परीक्षार्थियों के पाठ्यक्रम के पूरा होने के बाद पुनरावृत्ति के माध्यम से तैयारी को और मजबूत किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर परीक्षा संबंधी सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश सभी प्रधानाचार्यों को दिए गए हैं। - हरिकेश यादव, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed