फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Preparations for nomination started in Collectorate

चुनाव पेज के लिए : कलक्ट्रेट में शुरू हुईं नामांकन की तैयारियां

Tue, 19 Mar 2024 01:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 19 Mar 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Preparations for nomination started in Collectorate
- 20 से 27 मार्च तक किया जाएगा नामांकन, डीएम के न्यायालय में नामांकन करेंगे प्रत्याशी
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चुनाव आयोग की घोषणा के बाद लोकसभा चुनाव को बिगुल बज गया है। प्रथम चरण में मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर चुनाव होगा। इसके लिए 20 मार्च से नामांकन प्रारंभ हो जाएंगे। जिला प्रशासन ने कलक्ट्रेट में नामांकन की तैयारी शुरू कर दी है। व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। यहां बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। वाहनों का प्रवेश भी रोका जाएगा।
लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया कलक्ट्रेट में डीएम के न्यायालय में होगी। 20 मार्च से होने वाले नामांकन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी। कलक्ट्रेट को बैरिकेडिंग लगाकर सुरक्षित किया जा रहा है। प्रत्याशी मुख्य मार्ग से कचहरी में प्रवेश करेंगे। कचहरी के मुख्य गेट से नामांकन के लिए केवल प्रत्याशी और प्रस्तावक ही अंदर जाएंगे। नामांकन के दौरान कचहरी में नामांकन स्थल को पूरी तरह सुरक्षित किया जाएगा। यहां कई स्तर पर पुलिस का घेरा रहेगा।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह एवं सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप निरंतर नामांकन स्थल का निरीक्षण करेंगे। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि कलक्ट्रेट में नामांकन की प्रक्रिया की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। इस तरह की व्यवस्था रहेगी कि आम आदमी को भी कोई परेशानी न हो और नामांकन स्थल को पूरी तरह सुरक्षित किया जाएग। बैरिकेडिंग आदि लगाने का कार्य रात में ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 हजार की जमानत राशि देनी होगी
जिला उप निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी को 25 हजार रुपये जमानत राशि देनी होगी। राजनीतिक दल के व्यक्ति को एक प्रस्तावक देना होगा। निर्दलीय प्रत्याशी को दस प्रस्तावक देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed