फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Preparation for discussion program on examination started, PM will hold dialogue

Muzaffarnagar News: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की तैयारी शुरू, पीएम करेंगे संवाद

Tue, 17 Jan 2023 07:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 07:02 PM IST
विज्ञापन
Preparation for discussion program on examination started, PM will hold dialogue
20 जनवरी को जिले में एसडी इंटर कॉलेज में कराया जाएगा कार्यक्रम
विज्ञापन

आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा, तैयारी शुरू



संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जनवरी को बोर्ड परीक्षा से पहले परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों से संवाद करेंगे। जिले में इस कार्यक्रम के लिए एसडी इंटर कॉलेज को चुना गया है। सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 9वीं से 12वीं कक्षाओं के 600 से अधिक छात्र प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के दूसरे हिस्से में प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी की ओर से बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाग करने जा रहे छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल और एमएलसी वंदना वर्मा उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

जिला संयोजक विनीत कात्यायन ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। 10 सर्वश्रेष्ठ, 25 श्रेष्ठ पेंटिंग को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इसे लेकर एसडी इंटर कॉलेज में बैठक हुई। इस दौरान सह संयोजक रेणु गर्ग, नितिन मलिक, जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, रक्षित नामदेव, एसडी इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य सोहनपाल, पवन गोयल, मनोज गर्ग, अरविन्द कुमार, राजबल सैनी, प्रवीण सैनी, अनिल कुमार, सुनील कुमार, मदन मोहन, अनिल सैनी, सतेश्वर, नरेन्द्र जयंत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed