{"_id":"629cf852d7566c55e22bf4fb","slug":"precise-shooting-in-pre-state-shooting-championship-muzaffarnagar-news-mrt591690413","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में साधे सटीक निशाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में साधे सटीक निशाने
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्री स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में पिस्टल से निशाना म
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई 15वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शूटरों ने सटीक निशाने साधे। महिला वर्ग की एयर पिस्टल में बागपत की मानवी और आस्था सोलंकी ने भी बढ़त बनाई।
डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन और बालियान शूटिंग रेंज की ओर से निशानेबाजी प्रतियोगिता शुरू हुई। कोच मनीष बालियान ने बताया कि पुरुष वर्ग के एयर पिस्टल जूनियर वर्ग में बागपत के सौरभ वेदवान ने 569 स्कोर कर बढ़त बनाई। बागपत के अनु कुमार, लखनऊ के रवि सिवाच, मेरठ के युवराज सिंह, गाजियाबाद के जुनैद, अमेठी के मकसूद खान और जौनपुर के सौरभ सिंह सटीक निशाने साधकर बढ़त बनाए हुए हैं।
महिला वर्ग की एयर राइफल में शामली की काजल सैनी और सहारनपुर की दीपाली ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर बढ़त बनाई। पुरुष वर्ग में बागपत के अक्षय कुमार और वंश देशवाल ने शानदार निशाने साधकर बढ़त बनाने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग की एयर राइफल में छा गया सहारनपुर
पुरुष वर्ग की एयर राइफल में सहारनपुर के निशानेबाजों ने सटीक निशाने साधे। अक्षय कुमार, विकास कुमार, अभिनव चौहान ने बढ़त बनाई और तीनों अपने वर्ग में टॉप पर रहे।
मेजबान निशानेबाजों ने भी दिखाया दम
कोच मनीष बालियान ने बताया कि मुजफ्फरनगर के निशानेबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। एयर पिस्टल यूथ पुरुष वर्ग में युवराज त्यागी, अमन त्यागी, जयंत चौधरी ने बढ़त बनाई। एयर राइफल यूथ में शांतनु सिंह ने अच्छा प्रदर्शन किया। ज्वाइंट सेक्रेटरी सतेंद्र कुमार, आयोजक मनीष बालियान और कोच दीपक बालियान ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस तरह खेली जा रही प्रतियोगिता
प्रतियोगिता एयर पिस्टल, एयर राइफल और स्माल बोर वर्ग में खेली जा रही है। नौ साल से 55 साल से अधिक उम्र के खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं।
दम लगाकर खेलें खिलाड़ी : जीएस सिंह
यूपी स्टेट राइफल क्लब के जनरल सेक्रेटरी जीएस सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफार्म देगी। अच्छा प्रदर्शन कर प्रदेश की टीम का हिस्सा बन सकते हैं। कड़ी मेहनत से कामयाबी जरूर मिलती है। खिलाड़ी खेल भावना का परिचय दे। प्रदेश की ओर से खिलाड़ियों को सहूलियत दी जा रही है।
विभिन्न जिलों के खिलाड़ी पहुंचे, सुरक्षा के किए इंतजाम
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विभिन्न जिलों के खिलाड़ी पहुंच रहे हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिसबल तैनात है।