फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ...pray that the relationship of love be maintained in us.

...दुआ कीजिए कि हममें प्यार के रिश्ते रहें कायम

Fri, 13 May 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
...pray that the relationship of love be maintained in us.
ऑल इंडिया मुशायरे में मंचासीन शायर - फोटो : DEVBAND
देवबंद। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अंतिम कड़ी में आल इंडिया मुशायरा आयोजित किया गया। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे नामचीन शायरों ने कलाम प्रस्तुत कर श्रोताओं की देर रात्रि तक खूब वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन

वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद आकिल ने शमां रोशन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्षता प्रख्यात शायर जौहर कानपुरी व संचालन नदीम फर्रुख ने किया। मुशायरे में मशहूर शायरा शबीना अदीब के गीत ए मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी को खूब पसंद किया। उन्होंने अपनी शायरी अंधेरों की हर एक साजिश यहां नाकाम हो जाए, उजाले हर तरफ हो रोशनी का नाम हो जाए प्रस्तुत की। शायर जौहर कानपुरी का अंदाज ए बयां कुछ यूं था, हवेली सबका मुकद्दर फूट जाएगा, अगर ये साथ हिंदू मुस्लिम का छूट जाएगा, दुआ कीजिए कि हममें प्यार के रिश्ते रहें कायम, यह रिश्ते टूट जाएंगे तो भारत टूट जाएगा। विख्यात शायर हाशिम फिरोजाबादी ने सुनाया मोहब्बतों का नया वार करके आया हूं मैं सारी नफरतें मारकर के आया हूं। शायर सिकंदर हयात गड़बड़ ने कुछ यूं गुदगुदाया इसके अब्बा को तो दुनिया से उठा ले या रब अब यह आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी। शायर सज्जाद झंझट ने सुनाया कि होते रहे मुशायरे लोग करवाते रहें मैं तो अपना मुशायरा घर में रख लूंगा, झंझट अगर दंगाइयों ने किया झंझट नाम बदलकर बुलडोजर रख लूंगा। इसके अलावा नदीम फर्रुख अंजुम देहलवी, मंसूर राणा, वारिस वारसी, नदीम अनवर वसीम आजाद अर्सलान व इकरा नूर आदि शायरों ने भी कलाम पेश कर श्रोताओं की खूब दाद बटोरी। इस कार्यक्रम में एसडीएम दीपक कुमार, सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी, संयोजक माहिर हसन, चांद देवबंदी, रिजवान अंसारी, गुलजार देवबंदी, शराफत मलिक, मास्टर मुमताज, आनंद प्रकाश वर्मा, सलीम ख्वाजा, धीरज पुंडीर, डॉ शमीम देवबंदी, जीशान नजमी व सोनू कुरैशी आदि रहे।

देवबंद में मेला पंडाल में आयोजित ऑल इंडिया मुशायरा में कलाम प्रस्तुत करती प्रख्यात शायरा शबीना ?

देवबंद में मेला पंडाल में आयोजित ऑल इंडिया मुशायरा में कलाम प्रस्तुत करती प्रख्यात शायरा शबीना ?- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed