{"_id":"6abd6d073d32d93aed041b65","slug":"praveens-wife-who-became-an-obstacle-in-his-immoral-relationship-had-him-murdered-4-arrested-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-182015-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अनैतिक संबंधों में बाधा बने प्रवीण की पत्नी ने ही कराई थी हत्या, 4 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अनैतिक संबंधों में बाधा बने प्रवीण की पत्नी ने ही कराई थी हत्या, 4 गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रतनपुरी क्षेत्र के गांव रायपुर नंगली के प्रवीण उर्फ प्रविंद्र (43) की हत्या अनैतिक संबंधों का विरोध करने पर उसकी पत्नी रेखा ने कराई थी। दूधाहेड़ी के रहने वाले प्रेमी विकास के साथ मिलकर साजिश रची थी। दस लाख रुपये का लालच देकर दो आरोपियों को शामिल किया।
वारदात के दिन प्रवीण को रुपये देने के बहाने कॉल कर बुलाया गया। इसके बाद हमलावरों ने दो गोली मारकर हत्या की और कार में सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने प्रवीण की पत्नी, उसके प्रेमी व दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। कार, तीन मोबाइल व सिम को भी बरामद किया।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को बताया कि 27 सितंबर को थाना रतनपुरी के गांव अंबरपुर के जंगल में रायपुर नंगली निवासी प्रवीण उर्फ प्रविंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
जांच के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी रेखा, मंसूरपुर के गांव दूधाहेड़ी निवासी विकास, गांव मोघपुर निवासी कल्याण उर्फ कल्लू और शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कसेरवा निवासी राजा उर्फ काला को गिरफ्तार किया है।
जांच में सामने आया कि विकास और प्रवीण दोस्त थे। घर आने जाने के दौरान विकास और रेखा के बीच संपर्क हुआ, इसकी जानकारी प्रवीण को हो गई थी। रेखा अपने पति को छोड़कर विकास के साथ शादी करना चाहती थी, जबकि प्रवीण विरोध करता था। इसी वजह से हत्या की गई।