{"_id":"64ec8d3fc2941e3db309dcc8","slug":"pradhan-accused-of-assault-by-taking-hostage-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1038-6347-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: प्रधान पर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: प्रधान पर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप
विज्ञापन
- लोगों ने किया थाने पर हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। वाल्मीकि समाज के युवक ने ग्राम प्रधान पर बंधक बनाकर मारपीट करने और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। कहा गया कि बंधक बनाकर रखे गए युवक को पुलिस ने पहुंच कर मुक्त कराया। विरोध जताते हुए पीड़ित पक्ष व ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। प्रधान के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की हैं।
सोमवार दोपहर में वाल्मीकि समाज के लोग सुधीर कुमार के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांव भैंसी में सोनू नाम के युवक को गांव के प्रधान ने घर बुलाया। घर बुलाकर उसे दो घंटे बंधक बनाकर रखा। इतना ही नहीं उसके साथ मारपीट करते हुए जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने गांव में पहुंचकर बंधक बनाकर रखे गए सोनू को छुड़ाया और उसे थाने लाया गया।
पीड़ित सोनू ने प्रधान के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। पीड़ित का कहना है कि प्रधान एक दुष्कर्म के मामले में फैसले का दबाव बना रहा है। वाल्मीकि समाज के लोगों ने थाने में हंगामा करते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, प्रधान अमित अहलावत का कहना है कि एक मामले में युवक सोनू ने फैसला कराने के नाम पर पैसे लिए थे। जिन लोगों से पैसे लिए गए थे वे लोग उनके पास आए थे। तब दोनों पक्षों की आपस में बातचीत कराई थी। बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप गलत है।