फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Prabhatferri duly closed, city kirtan today

प्रभातफेरियों का विधिवत समापन , नगर कीर्तन आज

Sat, 09 Nov 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Prabhatferri duly closed, city kirtan today
प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी निकालते श्रद्धालु - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभातफेरियों का शनिवार को विधिवत समापन हो गया। रविवार को नगर में नगर कीर्तन निकाला जाएगा। गुरुद्वारा साहिब में 12 नवंबर को प्रकाशोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह के समय प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, रेलवे रोड, कैलाशपुरम कॉलोनी, ब्रह्मपुरी कॉलोनी से होते हुए लाजपत नगर कॉलोनी स्थित प्रेम मल्होत्रा के आवास पर पहुंची। वहां मल्होत्रा परिवार ने फूलों की वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया। इस दौरान ज्ञानी नितिन सिंह, चंद्रदीप सिंह, बलदीप सिंह, बबनीश कौर, सिमरनजीत सिंह, बिट्टू सिंह, चन्नी बेदी, मनरूप कौर और गणिव कौर ने गुरवाणी का गायन कर संगत को निहाल किया। इस दौरान सतनाम वाहे गुरू के जाप से वातावरण भक्तिमय हो गया। गुरुद्वारा कमेटी ने प्रेम मल्होत्रा को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इसी के साथ ही प्रभातफेरी निकालने का विधिवत समापन किया गया। इसमें सेठ कुलदीप कुमार, कुलभूषण छाबड़ा, गुरदीप सिंह, गुरजोत सिंह सेठी, सचिन छाबड़ा, हरिकृष्ण मल्होत्रा, दिलीप मल्होत्रा, जसवंत सिंह, सन्नी सेठी, जय निझारा, जितेश बतरा, जितेंद्र मल्होत्रा, राजपाल सिंह, गुरजंट सिंह, प्रिंस कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed