फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Prabhatferi will be celebrated today with full devotion, devotion and enthusiasm

प्रभातफेरी संपन्न, श्रद्धा व उत्साह से आज मनाया जाएगा गुरूपर्व

Wed, 01 Jan 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Prabhatferi will be celebrated today with full devotion, devotion and enthusiasm
प्रभातफेरी के समापन पर गुरूवाणी का गायन करती संगत - फोटो : DEVBAND
प्रभातफेरी संपन्न, श्रद्धा व उत्साह से आज मनाया जाएगा गुरुपर्व
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में चल रही प्रभातफेरियों का बुधवार को समापन हो गया। संगतों ने गुरुवाणी का गायन कर वातावरण भक्तिमय बना दिया।

गुरुद्वारा साहिब से निशान साहिब की अगुवाई में शुरू हुई प्रभातफेरी एमबीडी चौक, मेन बाजार से हलवाई हट्टा होते हुए मोहल्ला कायस्थवाड़ा में राजेंद्र गाबा के आवास पर पहुंची। जहां ज्ञानी नितिन सिंह, भोली मनचंदा, चन्नी बेदी, सिमरनजीत सिंह, बबनीश कौर, जगप्रीत सिंह आदि ने गुरुवाणी का गायन कर संगतों को निहाल किया। मार्ग में संगतों ने फूलों की वर्षा कर प्रभातफेरी का जोरदार स्वागत किया। गुरुद्वारा कमेटी के प्रेस सचिव सरदार इंद्रपाल सिंह सेठी ने बताया कि 2 जनवरी को गुरुजी का प्रकाशोत्सव श्रद्धा व उत्साह से मनाया जाएगा। कीर्तन दरबार व गुरु के लंगर आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर अंशुल गाबा, गुरदीप सिंह, सन्नी सेठी, नवनीत गाबा, राजपाल नारंग, जसवंत सिंह, गुरजंट सिंह, राजू सिंह, ऋषभ रसवंत, नमन गाबा, अजय निझारा आदि मौजूद रहे। वही, नववर्ष की पूर्व संध्या पर कैलाशपुरम कालोनी में सभासद प्रतिनिधि सरदार बालेंद्र सिंह के निवास पर कीर्तन दरबार आयोजित कर नव वर्ष का स्वागत किया गया। मंगलवार की रात 12 बजे तक संगतों ने गुरुवाणी का गायन किया। ज्ञानी नितिन सिंह ने नववर्ष के मंगलमय हेतु अरदास कराई। इस मौके पर गुरजोत सिंह सेठी, दिलबाग सिंह, सचिन छाबड़ा, डा. सुरेंद्र सिंह सोढ़ी, हरीश गिरधर, बलदीप सिंह, डा. गुरमीत सिंह सोढ़ी, चरण सिंह, लवली सूरी, परमजीत कौर, मनरूप कौर, गुणरूप कौर, गणिव कौर, गगन दीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed