फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Prabhat Ferry pulled out of devotion in the city

नगर में प्रभात फेरी निकाली

Wed, 06 Nov 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Prabhat Ferry pulled out of devotion in the city
नगर में भक्तिभाव से प्रभात फेरी निकाली
विज्ञापन

खतौली। श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में सिख समाज द्वारा नगर में प्रभात फेरी निकाली गई।
बुधवार को प्रभात फेरी गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा जानसठ रोड से प्रारंभ हुई। प्रभात फेरी का स्वागत जैन मंडी में बबलू जैन टिकरी वालों के यहां तथा इसके बाद गुरुद्वारा राममूर्ति और जीटी रोड स्थित सरदार अवतार सिंह पप्पू के यहां पर हुआ। सरदार अवतार सिंह के आवास पर पहुंचने पर प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इसके उपरांत कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। ज्ञानी हरभजन सिंह और ज्ञानी सोहन सिंह ने गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में श्री गुरुसिंह सभा के नगराध्यक्ष सरदार लखबीर सिंह, सरदार सतपाल सिंह, सरदार जसवीर सिंह, सरदार गुरबचन बॉबी, सरदार गुरमीत सिंह, सरदार सतनाम सिंह, सरदार गुरविंदर सिंह, सरदार मंजीत सिंह, सरदार जोगिंदर सिंह, गुरबचन सिंह, सरबजीत सिंह, ईश्वर सिंह, सतनाम सिंह, हरबंस सलूजा, सरदार इकबाल सिंह, राजेंद्र तनेजा, शराजपाल नारंग, बॉबी, सचिन तनेजा, अनुज मिनोचा, गौरी शंकर गौरी, दीपक अनेजा, भारत भूषण साहनी आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed