{"_id":"6712c660fad5cb5c760ca074","slug":"power-theft-caught-in-factory-shutting-device-was-installed-in-meter-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-132320-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: फैक्टरी में पकड़ी बिजली चोरी, मीटर में लगाया था शटिंग डिवाइस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: फैक्टरी में पकड़ी बिजली चोरी, मीटर में लगाया था शटिंग डिवाइस
Sat, 19 Oct 2024 02:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 19 Oct 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ऊर्जा निगम अधिकारियों ने छापेमारी करते हुए एक फैक्टरी में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी। चेकिंग में सामने आया कि मेन और पोल मीटर में शंट डिवाइस लगाकर उसे रिमोट से संचालित किया जा रहा था, जिससे विद्युत खपत को अत्यधिक कम किया जा रहा था।
पुरकाजी क्षेत्र के अंतर्गत संचालित लघु एवं मध्यम औद्योगिक कनेक्शन के विद्युत उपभोक्ताओं का विश्लेषण किया गया। गांव भोजाहेड़ी, अब्दुलपुर रोड पर स्थित शमा परवीन की फैक्टरी इंपीरियल एंटरप्राइजेज की विद्युत डिमांड अधिक होने के बावजूद खपत काफी कम आ रही थी।
एक्सईएन, एसडीओ और जेई ने छापेमारी की तो चेकिंग में सामने आया कि फैक्टरी के मेन और पोल मीटर में शंट डिवाइस लगी है। जो रिमोट से संचालित थी। रिमोट संचालित डिवाइस से विद्युत खपत को अत्यधिक कम किया जा रहा था। फैक्टरी मालिक पर 14.86 लाख का जुर्माना लगाया गया है। जबकी एफआइआर के लिए थाने में तहरीर दे दी गई है। जनपद में विद्युत चोरी रोकने एवं बकाया वसूली के चलाए जा रहे अभियान में अब तक विद्युत चोरी के 265 प्रकरण सामने आए हैं। सभी मामलों में आरोपियों के विरुद्ध थाने में विद्युत चोरी की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत लगभग 26.50 लाख रुपये का राजस्व निर्धारण किया गया है। बकाएदार उपभोक्ताओं से लगभग 480 लाख की राजस्व वसूली भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
इन्होंने कहा..
बकाया वसूली और बिजली चोरों के विरुद्ध बड़े पैमाने पर अभियान चल रहा है। विद्युत चोरी दंडनीय अपराध है। इस प्रकरण में दंड के रूप में राजस्व निर्धारण की गणना सामान्य उपभोक्ताओं की तुलना में अधिक होती है। इसलिए सभी विद्युत उपभोक्ताओंं से अपील है कि बिजली चोरी से बचें।
- पवन कुमार अग्रवाल, मुख्य अभियंता