फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Power supply interrupted for 16 hours in Ramlila Tilla area, people yearn for water

Muzaffarnagar: बिल्ली ने फाल्ट कराया, 16 घंटे बिजली गुल, पानी भी नहीं आया

Tue, 20 Jun 2023 09:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 20 Jun 2023 09:44 AM IST
सार

ट्रांसफार्मर पर बिल्ली कूदने से फाल्ट आया तो 16 घंटे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। यही नहीं लोग पानी के लिए भी तरस गए। सुबह से ही लोग बिजली घर पर फोन लगाने लगे। लोग गर्मी से बेहाल रहे।

विज्ञापन
Power supply interrupted for 16 hours in Ramlila Tilla area, people yearn for water
नगर के रामलीला टिल्ला पर बिजली ट्रान्सफार्मर को ठीक करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में विद्युत निगम की ओर से 18 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे फेल साबित हो रहे हैं। शहर के रामलीला टिल्ला में ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के बाद बाधित हुई बिजली आपूर्ति 16 घंटे शुरू हो पाई। दस दौरान लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए भी तरसना पड़ा। गर्मी में लोग बेहाल हो गए। अधिकारियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर पर बिल्ली कूदने से फाल्ट आ गया था।

विज्ञापन


मिमलाना रोड बिजलीघर क्षेत्र के रामलीला टिल्ला मोहल्ले की बिजली आपूर्ति रविवार रात 12 बजे ट्रांसफार्मर में फॉल्ट होने के बाद ठप हो गई। लोगों ने किसी तरह रात गुजारी, लेकिन सुबह भी आपूर्ति शुरू नहीं हुई। बिजली आपूर्ति नहीं होने से गर्मी में लोग परेशान रहे। घरों में पानी की आपूर्ति भी ठप रही। सुबह मोहल्ले वासियों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ा। नहाने से लेकर खाना बनाने तक के लिए लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए। सोमवार शाम चार बजे आपूर्ति सुचारू हुई तो लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


फोन घुमाते रहे लोग, मिलता रहा आश्वासन
सुबह से ही लोग बिजली घर पर फोन लगाने लगे, लेकिन उन्हें लगातार आधा घंटा और एक घंटे का आश्वासन मिलता रहा। दोपहर तक भी बिजली ना आने पर लोगों में रोष देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शहर की अन्य कॉलोनियों में भी रही समस्या
शहर के अन्य कॉलोनियों में बीच-बीच में बिजली की समस्या हुई। लोगों को गर्मी में बिजली न आने पर परेशानियों का सामना करना पड़ा। लगातार बिजली के कट लगते रहें। अधीक्षण अभियंता नगर एसके अग्रवाल ने बताया कि मौसम के कारण बिजली की समस्या हुई थी। उसे ठीक कराया दिया गया था।

घरों में बैठना हो गया मुश्किल : कश्यप
रामलीला टिल्ला निवासी रामगोपाल कश्यप ने कहा कि अगर किसी वीआईपी का कार्यक्रम होता तो भी एक घंटे के भीतर बिजली चालू हो जाती। बिजली और पानी की समस्या से खाना तक नहीं बन सका है।

गर्मी के कारण हाल हुआ बेहाल
बुजुर्ग सुरेश ने कहा कि एक तो भीषण गर्मी पड़ रही है, ऊपर से बिजली न आने से हाल बेहाल हो गया। इतने घंटे बाद भी अगर बिजली की समस्या दूर नहीं हुई तो बिजली कर्मियों के कार्य पर प्रश्नचिन्ह लगता है। सुबह नहाने तक के लिए पानी नहीं था।

तेज आवाज के साथ हुआ था फाल्ट
दुकानदार विपिन का कहना है कि रविवार रात करीब एक बजे तारों में तेज आवाज के साथ चिंगारियां निकली थी। जिसके बाद से बिजली आपूर्ति ठप है। कई घंटे बीत चुके है, लेकिन अभी चालू नहीं की गई। पानी भी नहीं आ रहा है। जिस कारण लोगों को समस्या हो रही है।

बिल्ली ने करा दिया फाल्ट
मिमलाना रोड बिजलीघर के जेई मंगल राम सिंह का कहना था कि देर रात ट्रांसफार्मर पर बिल्ली कूद गई थी, जिस कारण फाल्ट हो गया था। ट्रांसफार्मर को सही करने की कोशिश की गई, लेकिन मेहनत विफल रही। जिसके बाद नया ट्रांसफार्मर लगाना पड़ा। चार बजे बिजली आपूर्ति चालू की गई।

बिजली के कारण नहीं चल सके ट्यूबवेल
नगर पालिका जल कल विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार ने कहा कि बिजली के कारण ट्यूबवेल चालू नहीं हो सका है। जिसकी वजह से घरों में पानी नहीं पहुंचा। बिजली चालू होते ही ट्यूबवेल चालू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed