फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Power cut of CHC Sisauli, vaccine had to be sent to Shahpur

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसौली की बिजली काटी, शाहपुर भिजवानी पड़ी वैक्सीन

Sat, 09 Apr 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Power cut of CHC Sisauli, vaccine had to be sent to Shahpur
मुजफ्फरनगर। नवनिर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बिना कनेक्शन के बिजली आपूर्ति की जा रही थी। उर्जा निगम ने केबिल काट दिया, जिससे आपूर्ति ठप हो गई। बिजली काटने के कारण फ्रिज में रखी कोरोना टीककाकरण के लिए मंगाई गई वैक्सीन को शाहपुर कोल्ड चेन में भिजवाना पड़ा। हालांकि बाद में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

कसबे के भौराकलां रोड पर सीएचसी का निर्माण कराया गया है। बिना कनेक्शन के यहां पर बिजली आपूर्ति चल रही थी। ऊर्जा निगम के जेई पारस कुमार ने टीम भेजकर बिजली का केबिल हटवा दिया। शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य कर्मचारी पहुंचे तो अस्पताल की बिजली आपूर्ति बाधित मिली। अस्पताल के फ्रिज में रखी गई कोरोना टीकाकरण के लिए मंगाई गई वैक्सीन के खराब होने का खतरा बन गया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने वैक्सीन को सिसौली से शाहपुर स्थित कोल्ड चेन में वापस भिजवाया। इसके बाद अधिकारियों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सीएचसी शाहपुर के प्रभारी डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि बिजली काट दिए जाने से वैक्सीन वापस आई है। कोई भी वॉयल खराब नहीं निकली है। बिजली कनेक्शन कराने की जिम्मेदारी अस्पताल का निर्माण करने वाले ठेकेदार की है। एक सप्ताह में कनेक्शन कराने की बात हुई है। जेई पारस का कहना है कि कनेक्शन नहीं लिया गया था, जिस वजह से केबिल उतरवाया गया था। कोरोना के टीके रखे होने की जानकारी मिलने और एक सप्ताह में कनेक्शन के आश्वासन पर आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच कराएंगे : सीएमओ
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने कहा कि बिजली का कनेक्शन अभी तक क्यों नहीं हुआ था, इसकी जांच कराई जाएगी। कर्मचारियों ने वॉयल कोल्ड चेन में भिजवा दी थी, इस वजह कोई भी वॉयल खराब नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed