{"_id":"633c7dd22e8d4c36f63b6986","slug":"potholes-will-not-disturb-roorkee-road-being-built-by-rcc-muzaffarnagar-news-mrt6082172111","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे नहीं करेंगे परेशान, आरसीसी से बन रही रुड़की रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे नहीं करेंगे परेशान, आरसीसी से बन रही रुड़की रोड
विज्ञापन
नगर के रुडकी रोड पर सड़क का निर्माण करते श्रमिक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- गुप्ता रिसोर्ट से रामपुर तिराहे तक 18.5 करोड़ रुपये होंगे खर्च
- आरसीसी और रोड़ी दोनों प्रकार से बनाई जाएगी सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर की हृदय स्थली शिवचौक को जोड़ने वाले मेरठ हाइवे पर गुप्ता रिसोर्ट से रामपुर तिराहे तक जाने वाला मार्ग अब नए रूप में नजर आएगा। इस मार्ग पर जिन स्थानों पर पानी भरता है, वहां पर आरसीसी और बाकी पर रोड़ी, बजरी की सड़क बनाई जा रही है। इसके लिए 18.5 करोड़ स्वीकृत हुए हैं।
रुड़की रोड और वहलना चौक से मेरठ बाइपास तक के मार्ग पर हमेशा पानी भरा रहता है। यह शहर का मुख्य मार्ग है। हालत यह है कि अब से पहले कभी पूरी तरह सुचारु नहीं हो पाया। नई सड़क बनने के बाद भी कई बार यहां कुछ दिनों में ही गड्ढे हो जाते थे। इस बार लोक निर्माण विभाग ने इन परेशानियों को देखते हुए पानी भरने के सभी स्थानों पर आरसीसी की बनाने का निर्णय लिया है। बाकी सड़क सामान्य रूप से बनाई जाएगी। सबसे ज्यादा हालात रुड़की रोड के खराब हैं। पुलिस चौकी से लेकर पुल तक जगह-जगह पानी भरने से सड़क में गड्ढे आम बात हैं।
लोनिवि ने पानी भरने के स्थान पर आरसीसी की सड़क का कार्य प्रारंभ कर दिया है। काम तेजी के साथ चल रहा है। सड़क के वही टुकडे़ आरसीसी के बनाए जा रहे हैं, जहां पर अधिक पानी भरता रहा है। वहलना चौक से गुप्ता रिसोर्ट तक भी पानी की समस्या है, यहां भी आरसीसी की सड़क बनाई जाएगी। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 18.5 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। राज्य मंत्री कपिलदेव का कहना है कि इस क्षेत्र के लोग लंबे समय से आरसीसी की सड़क की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
तेजी से चल रहा कार्य: राणा
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार राणा ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। इसमें गुप्ता रिसोर्ट के पास का थोड़ा सा टुकड़ा एनएचएआई बनाएगा। बीच में ढाई किमी सड़क की जल निगम ने खुदाई कर रखी है, इसे जल निगम का बनाना है। हमने रुड़की रोड पर पुलिस चौकी से आगे काम शुरू कर दिया है।