फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Potholes dug on the road become trouble

सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे बन गए मुसीबत

Sun, 10 Jan 2021 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Potholes dug on the road become trouble
सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे बन गए मुसीबत
विज्ञापन

खतौली। जीटी रोड पर गुर्जर कॉलोनी के बाहर पेयजल पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण नगर की पेयजल व्यवस्था पिछले दस दिनों से चरमराई हुई है। लीकेज को सही करने के लिए दस दिनों से पालिका कर्मचारी जूझ रहे हैं। इतने लंबे समय जीटी रोड के निकट खोदा गया गड्ढा कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकता है।

कस्बा खतौली में कई दशक पहले पेयजल पाइप लाइन बिछाई गई थी, जो कि वर्तमान में जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। यदाकदा पेयजल लाइन टूटी ही रहती है। नतीजतन कस्बेवासियों की प्यास नहीं बुझ पाती। पूरे कस्बे की पेयजल लाइन एक-दूसरे से जुड़ी है। यदि पेयजल लाइन में कहीं फाल्ट आ जाता है, तो ऐसी स्थिति में पालिका द्वारा चलाए जा रहे नलकूपों की मदद से पेयजल सभी नगरवासियों तक नही पहुंच पाता। खोदी गई सड़क में बने गहरे गड्ढे के चारों ओर लोहे के बोर्ड तो लगाए गए हैं, लेकिन सर्दी में कोहरे में दूर से यह दिखाई नहीं देते। नतीजतन हर समय सड़क हादसे का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed