फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Post Kanvd noise

सड़कों पर रहा डाक कांवड़ का शोर 

Mon, 01 Aug 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 01 Aug 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Post Kanvd noise
सड़क पर दौड़ता डाक कांवड़िया। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे, शहर और पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर अब डाक कांवड़ का कब्जा है। इन मार्गों पर डाक कांवड़ के शोर के अलावा कुछ सुनाई नहीं दे रहा है। जिससे मुख्य मार्गों पर प्रशासन की स्पीड ब्रेकर व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई है। डाक कांवड़ ला रहे शिव भक्त दौड़ते हुए पवित्र गंगा जल लेकर अपने ईष्ट शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। वे सोमवार सुबह आराध्य देव भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगेे।
विज्ञापन


रविवार को पूरा हाईवे, शामली-पानीपत मार्ग डाक कांवड़ के हवाले रहा। हजारों डाक कांवड़ों का हरिद्वार जाने और गंगा जल लेकर आने का सिलसिला शनिवार रात्रि से लगातार जारी रहा। इन मार्गों पर डाक कांवड़ वाहनों की कतारें थम नहीं रही हैं। शिव भक्तों की टोलियां पवित्र गंगा जल लेकर दौड़ लगाते हुए आ रही हैं। सभी में एक दूसरे को पछाड़ कर आगे निकलने की होड़ लगी है।
विज्ञापन


प्रशासन ने कांवड़ यात्रा मार्गों पर डाक कांवड़ के वाहनों की गति पर विराम लगाने के लिए जगह-जगह अस्थाई स्पीड ब्रेकर बनवाए थे, जिन्हें तेज दौड़ते वाहनों ने पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। अनेक स्पीड ब्रेकरों का तो नामोनिशान तक नहीं बचा है। रविवार देर रात्रि तक इन मार्गों पर डाक कांवड़ों के आने का सिलसिला लगातार जारी था। मार्गों पर डाक कांवड़ के शोर के अलावा कुछ सुनाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर तिराहे जाम ही जाम 
हरिद्वार से गंगा जल ला रहे डाक कांवड़ के वाहनों के कारण रामपुर तिराहे से पुरकाजी तक जाम ही जाम रहा। वन वे ट्रैफिक होने के कारण रामपुर तिराहे तक सभी वाहन एक साथ आ रहे हैं। रामपुर तिराहे से जो डाक कांवड़ दिल्ली-मेरठ की ओर जा रही है, उन्हें नेशनल हाईवे और जो हरियाणा, शामली की ओर जाने वाली है, उन्हें शहर से निकाला जा रहा है। इसके अलावा हरिद्वार जाने वाले वाहनों को भी रामपुर तिराहे से ही वाया देवबंद निकाला जा रहा है, जिस कारण रामपुर तिराहे पर हर समय जाम की स्थिति बनी हुई है।


शिव चौक पर बैरिकेडिंग की
शहर में भी डाक कांवड़ का शोर मचा है। हरियाणा, शामली और शाहपुर-बुढ़ाना की ओर जाने वाली डाक कांवड़ शिव चौक पर शिव मूर्ति की परिक्रमा कर आगे बढ़ रही है। जिस कारण प्रशासन ने शिव चौक पर बैरिकेडिंग व्यवस्था की है, ताकि यहां पर अन्य वाहन नहीं आ जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed