फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Possibility of increase in purchases at wheat purchasing centers

गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद बढ़ने की संभावना

Tue, 20 Apr 2021 10:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Possibility of increase in purchases at wheat purchasing centers
नवीन मंडी स्थल पर गेहू क्रय केद्र पर गेहू को बोरो में भरते मजदूर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद बढ़ने की संभावना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पंचायत चुनाव के बाद अब जिले के सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं की आवक बढ़ने की संभावना है। अभी तक किसानों के चुनाव में लगे रहने और कर्मचारियों की भी ड्यूटी चुनाव में लगने से खरीद प्रभावित हो रही थी। अभी तक 52 केद्रों पर 560 किसानों से 1852 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है।
इस बार गेहूं का एमएसपी 1975 रुपये है। हालांकि इसमें से 20 रुपये प्रति क्विंटल उतराई, छनाई और सफाई के नाम से काटे जाते हैं, जो किसानों को वापस नहीं मिलते है। जिले में गेहूं की खरीद के लिए 52 क्रय केंद्र खोले गए हैं। एक अप्रैल से तीस जून तक गेहूं की खरीद होनी है। गेहूं की कटाई के साथ केंद्रों पर अच्छी आवक हुई थी। इस बीच पंचायत चुनाव आने के कारण केंद्रों पर कम ही गेहूं आया। कर्मचारियों की भी ड्यूटी चुनाव में लगने से केंद्र बंद रहे। अब चुनाव खत्म होने पर किसान अपने गेहूं की कटाई और उसे बेचने में जुट गए हैं। मंगलवार को नवीन मंडी स्थल स्थित केंद्र पर दो सौ क्विंटल गेहूं की आवक हुई। हालांकि अभी तक 52 केंद्रों पर 560 किसानों से 1852 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। इनमें से 834 मीट्रिक टन गेहूं एफसीआई को भी भेज दिया गया है। किसानों को उनके खाते में कुल 3.65 करोड़ भुगतान में से 2.42 करोड़ का भुगतान भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पोर्टल पर आ रही परेशान
मुजफ्फरनगर। ऑनलाइन गेहूं की खरीद हो रही है। मगर पोर्टल में भी परेशानी आ रही है। जिला विपणन अधिकारी कमलेश सिंह ने बताया कि मंगलवार को बिरालसी केंद्र पर गांव का नाम ही पोर्टल पर नहीं आ रहा था, जिस कारण गेहूं खरीद में परेशानी हुई। बाद में लखनऊ वार्ता कर इसे ठीक कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग केंद्र
खादय विभाग 13
यूपीपीसीएफ 22
पीसीयू 16
एफसीआई 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed