फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pollution department notice to five factories

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - प्रदूषण विभाग का पांच फैक्टरियों को नोटिस

Wed, 22 Nov 2023 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Pollution department notice to five factories
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने शिकायत के बाद पांच फैक्टरियों को नोटिस दिए। नोटिस में फैक्टरियों से जवाब मांगा गया है। इसी के साथ फैक्टरी का संचालन मानकों के अनुरूप किए जाने के निर्देश दिए।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि भोपा रोड स्थित सिद्धबली पेपर मिल, सिल्वरटोन पेपर्स लिमिटेड के अलावा जानसठ रोड स्थित ओरिएंट पेपर मिल, शक्ति क्राफ्ट एंड टिश्यूज (कीर्ति पेपर मिल) और महालक्ष्मी पेपर मिल की शिकायत डीएम कार्यालय पर मिली थी। जिसमें उद्योग के संचालन से वायु प्रदूषण फैलने की बात कही गई थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने वायु प्रदूषण से क्षेत्र वासियों को भारी समस्या का सामना करने की बात कही थी। इसको लेकर पांचों फैक्टरियों को नोटिस जारी करते हुए उनसे एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। इसी के साथ निर्देशित किया गया कि उद्योग से जनित फ्लू गैस उत्सर्जन का नियंत्रण इस प्रकार किया जाए कि प्रत्येक दशा में उत्सर्जन मानकों के अनुरूप हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने नोटिस में कहा कि वायु प्रदूषण नियंत्रण संयंत्रों का संचालन वायु गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए किया जाए। उद्योग में स्थापित बाॅयलर से जनित राख का निस्तारण सुरक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से करें, ताकि आसपास का वातावरण प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि पांचों फैक्टरियों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। इसके बाद किए गए निरीक्षण में अगर किसी भी तरह की खामियां मिलती हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



एक्यूआई 275, छाया रहा स्मॉग
मंगलवार को भी जिले में स्मॉग छाया रहा। सुबह 10 बजे तक स्मॉग दिखा। उधर, एक्यूआई 275 रिकॉर्ड किया गया। हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही। प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने विभिन्न निर्माण स्थलों पर पानी का छिड़काव भी कराया। प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह का कहना है कि लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed