फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Political parties remember Iron Man

लौह पुरुष को राजनीतिक दलों ने किया याद

Tue, 01 Nov 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Political parties remember Iron Man
मुजफ्फरनगर। अखंड भारत के शिल्पकार, लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल को जयंती पर राजनीतिक दलों ने याद किया। भाजपा ने निकाय क्षेत्रों में सेवा कार्य किए। चिकित्सालयों में फल वितरण किया। सपा ने पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया।
विज्ञापन

भाजपा के गांधीनगर कार्यालय पर मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद चुनाव से संबधित बैठक हुई। मुख्य अतिथि चेयरमैन पैक्सफैड एवं निकाय प्रभारी सूर्यप्रकाश पाल व राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग चुनाव प्रभारी ब्रिजेश सिंह रहे। सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र के समक्ष पुष्पाजंलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

सूर्यप्रकाश पाल ने कहा कि निकाय चुनाव अति शीघ्र चुनाव होने वाले है। सभी मंडल अध्यक्ष व प्रभारी अपने वार्डों की बैठक कर बूथ स्तर तक मतदाता सूची वितरण एवं मतदाता पुन: निरिक्षण का कार्य करें। सभी कार्यकर्ताओं को टिकट मांगने का अधिकार है। सभी अपने बारे में सकारात्मक चर्चा करें। नगर पालिका संयोजक अशोक कंसल ने भी विचार रखे। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, सदस्य पिछडा आयोग जगदीश पांचाल, सुखदर्शन सिंह बेदी, राजीव गर्ग, शिवराज त्यागी, कुशपुरी, श्रीमोहन तायल, यशवीर सिंह, गजे सिंह, सुनील सिंघल, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, शरद शर्मा, रोहताश पाल, जिला मंत्री सुनील दर्शन, रेणु गर्ग, साधना सिंघल, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता सैनी मौजूद रहे।

महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर सरदार पटेल को याद किया। जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने वल्लभ भाई पटेल के देश की आजादी में योगदान पर प्रकाश डाला। मौके पर साजिद हसन, असद पाशा, शलभ गुप्ता, राहुल वर्मा, शमशाद अहमद, डॉ. इसरार अल्वी, शमशेर मलिक, दिलशाद अंसारी, शशांक त्यागी, महक सिंह बाल्मीकि, सागर कश्यप, नौशाद गादला, शिवम त्रिपाठी, अमित शील आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed