फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Polio team failed to reach eight families; children marked as vaccinated.

Muzaffarnagar News: आठ परिवारों तक नहीं पहुंची पोलियो टीम, बच्चों को दर्शाया टीकाकृत

Sun, 05 Jul 2026 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Polio team failed to reach eight families; children marked as vaccinated.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। घर-घर अभियान के दौरान आठ घरों पर पोलियो की खुराक पिलाने टीम नहीं पहुंची। जबकि घरों के बाहर बच्चों को टीकाकृत दर्शा दिया गया। डब्लूएचओ की सर्विलांस टीम ने जांच में ऐसे आठ घरों को चिन्हित किया। ऐसे परिवारों के बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की बी टीम पोलियो की खुराक पिलवाएगी।


जनपद में 28 जून को पल्स पोलियो अभियान चलाया गया था। बूथ दिवस पर पहले दिन 282859 एवं 29 जून से तीन जुलाई तक चले घर-घर अभियान के दौरान पांच वर्ष तक के 262943 बच्चो को पोलियो की दवा पिलवाई गई थी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की 1044 टीमों ने 33127 घरों पर दस्तक देकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलवाई।
विज्ञापन


डब्लूएचओ की सर्वेलांस टीम ने पकड़े आठ फॉल्स पी

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.अशोक कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग बच्चों के प्रतिरक्षण में पूर्ण सतर्कता बरतता है। बूथ दिवस एवं घर-घर अभियान के दौरान 545802 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलवाई गई। दवा पिलवाने के बाद डब्लूएचओ की टीमों की ओर से भी सर्वे किया गया। इस दौरान आठ घरों पर फॉल्स पी पाया गया। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि आठ परिवारों के बच्चों को दवा नहीं पिलवाई गई। जबकि उनके घरों के बाहर दवा पिलवाने का चिन्ह लगा था। बताया कि छूट गए ऐसे सभी बच्चों को बी टीम सोमवार से दवा पिलवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed